• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड: आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी को साढ़े 22 साल 6 महीने की सजा

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका में बहुचर्चित अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को 22 साल और छह महीने की सजा सुनाई गई है।

श्वेत पुलिस अधिकारी शॉविन पर आरोप था कि उसने 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन नौ मिनट 29 सेकंड तक अपने घुटने से दबाए रखी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी फ्लॉयड के नागरिक अधिकारों के हनन का दोषी पाया गया है।

मिनियापोलिस (अमेरिका) में 12 जजों की ज्यूरी ने यह फैसला सुनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि उन्हें यह फैसला सही लगता है। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है।

घटना पिछले वर्ष 25 मई की है। अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को सिगरेट के पैकेट के लिए 20 डॉलर के नकली नोट चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उसने अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया था। वह चिल्ला रहा था कि वह क्लॉस्ट्रोफोबिक है। ऐसा व्यक्ति बंद जगहों से डर जाया करता है। उक्त घटना का वीडियो वॉयरल हो गया, जिस पर अमेरिका सहित दुनियाभर में अमेरिकी अश्वेत नागरिकों पर वहां जुर्म किए जाने के आरोप लगे थे। अमेरिका, खासकर मिनियापोलिस में इस घटना के बाद दंगे भी भड़क उठे थे।

अंतिम संस्कार से लौट रहे राजद नेता की गोली मारकर हत्या

काफी देर तक फ्लॉयड की गर्दन दबी रहने के कारण कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पिछले महीने ही इस मामले में पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को दोषी पाया गया। तब उसकी जमानत भी रद्द कर दी गई थी और उसे हथकड़ियों में जकड़कर ले जाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में फैसला सुनाने वाली ज्यूरी में छह श्वेत और इतने ही अश्वेत जज शामिल थे। फैसला देने के पहले भी इस मामले पर करीब 10 घंटे चर्चा हुई। ज्यूरी के सदस्यों के नाम गुप्त रखे गए हैं और ऐसा उनकी इच्छा होने तक रखा जायेगा।

Tags: # world newsamerica Newsgeorge floyd murder caseinternational NewsInternational News in HindiWorld News in Hindi
Previous Post

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर ED का शिकंजा, PA और PS को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
anil deshmukh

पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर ED का शिकंजा, PA और PS को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कबीर मठ

लखनऊ : कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को गोली मारी, ट्रामा सेंटर में भर्ती

24/08/2020
share market

शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, 44150 के पार Sensex

01/12/2020
Helicopters Crash

हवा में टकराए सेना के दो हेलिकॉप्टर, 10 की मौत

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version