• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना नदी के अंदर मरी मिली हजारों मछलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Thousands of fish dead

Thousands of fish dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बलरई इलाके से प्रवाहित यमुना नदी में हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजाति की मछलियों मौत हो जाने से हडकंप मच गया है। फिलहाल मौत की वजहों का कोई पता नहीं चल सका है। जसवंतनगर के उपजिलाधिकारी नंदप्रकाश मौर्य ने मछलियों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मत्स्य विभाग को पूरे प्रकरण पर नजर रखने के लिए अवगत करा दिया गया है।

बता दें यमुना नदी में मरी हजारों छोटी मछलियों के मिलने से हड़कंप मच गया है। एक से दो किलोमीटर के दायरे मे यमुना नदी के किनारे पर मरी मछलियां पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। मछलियों के मरने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन स्थानीय लोग इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने के पीछे प्रदूषण को बड़ी वजह मान कर चल रहे हैं।

मृत मछलियों में अधिकतर ‘तिलपिया’प्रजाति की हैं। जानकारों के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने से सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। इसके चलते पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से ऐसी घटनाएं हुई होंगी।

दोहरे हत्याकांड से दहली संगमनगरी, राइस मिल संचालक व पत्नी की गला रेतकर हत्या

पानी में तीन पीपीएम से कम आक्सीजन होने पर या जहरीला पानी होने पर मछलियां मरने लगती हैं। इसी वजह से हजारों मछलियों की मौत हुई हो। इस गंदगी में कछुए नहीं मरते हैं। वे गर्दन बाहर निकालकर हवा से ऑक्सीजन ले लेते हैं। वहीं, मछलियों को पानी से ही आक्सीजन लेना होता है।

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के पूर्व संरक्षण अधिकारी डा.संजीव चौहान का कहना है कि अमूमन जब कभी भी बरसात का पहला पानी नदियों में प्रवेश करता है तो इस तरह के वाक्ये आम होते हैं, यह कोई नयी प्रकिया नहीं है। असल में सिल्ट और ठहरे हुए पानी में अमूमन गंदगी की आमद होती है, जिससे मछलियों की मौत हो जाना आम बात है।

Tags: crime newsEtawah newsThousands of fish deadup news
Previous Post

TMC सांसद शांता छेत्री की राज्यसभा में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में एड्मिट

Next Post

हंगामे के बीच किशोर न्याय विधेयक पारित, राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post

हंगामे के बीच किशोर न्याय विधेयक पारित, राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बदलापुर महोत्सव में 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एके शर्मा ने दिया आशीर्वाद

07/12/2024
Arrested for abetment to suicide

मजदूर ने मफ़लर का फंडा बनाकर लगाई फांसी, मानसिक बीमारी से था ग्रस्त

04/02/2021

रामगढ़ के गोशाला पर हुआ वृक्षारोपण

27/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version