• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

Writer D by Writer D
29/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma held a high-level review meeting.

AK Sharma held a high-level review meeting.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग की भूमिका पर आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में संगम सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं, निवेश संभावनाओं और आधारभूत संरचना विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में ऊर्जा और नगर विकास विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छ, आधुनिक, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल नगर व्यवस्था से ही प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को वन ट्रिलियन इकोनॉमी में योगदान के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र की संभावनाओं का मूल्यांकन कर व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना तैयार करे।

इसके लिए जल्द ही विस्तृत एजेंडा तैयार कर विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि नगरों का विकास स्मार्ट, स्वच्छ और सस्टेनेबल मॉडल पर आधारित हो तथा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बने।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण,चेयरमैन आशीष गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद, निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, एमडी जल निगम रमाकांत पांडेय एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार का शानदार प्रदर्शन

Next Post

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Savin Bansal

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

यह भी पढ़ें

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021

महिला क्रिकेट 2021 में होने वाला वनडे विश्व कप हुआ स्थगित

08/08/2020
The entire family was found dead

कार के अंदर मिला सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव

14/03/2024
Guru Dev

इस दिन गुरु देव करेंगे अतिचारी गति में प्रवेश, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version