• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी से आज मिल सकते है कैप्टन अमरिंदर, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, पंजाब
0
modi-amrinder

modi-amrinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब कांग्रेस में इस समय खासा घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली में हैं। वह आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से ये खबर आई है। मंगलवार को ही अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

इस खबर के सामने आने के बाद सियासी अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की सियासी बल्लेबाजी सीएम अमरिंदर के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। अमरिंदर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर चुके हैं। उन्हें हाईकमान से नसीहत भी मिल चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ कैप्टन की संभावित मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालिया घटनाक्रम के बाद साफ हो गया है कि पंजाब में अमरिंदर सिंह की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही है। नवजोत सिंह सिद्धू के बतौर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की कमान संभालने के बाद अमरिंदर की स्थिति कमजोर हो गई है। प्रशांत किशोर भी उनका साथ छोड़ चुके हैं।

टाइम ट्रेवल करने वाले शख्स का दावा- आज धरती पर हमला कर सकते है एलियन्स

नवजोत सिद्धू खुले तौर पर अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टि्वटर पर अमरिंदर सिंह सरकार पर एक बार फिर हमला किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया- ड्रग के कारेाबार के दोषियों को सजा देना 18 प्वाइंट के एजेंडे के तहत कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। मजीठिया पर क्या कार्रवाई की गई। यदि और देर हुई तो हम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे।

ऐसे माहौल में कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात क्या रंग लाएगी इस पर कयासबाजी जारी है। हालांकि, मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने किसानों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला देते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की थी।

हंगामे के बीच भावुक हुए नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे बहुत दुखी हूं

साथ ही अमरिंदर ने पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने का हवाला देते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी ताकतों से बचाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए ड्रोनरोधी उपकरणों की भी मांग की। उन्होंने हिंदू मंदिरों, प्रमुख किसान नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों, आरएसएस-भाजपा के नेताओं को निशाना बनाये जाने की आशंका का भी हवाला दिया। अब देखना है कि पीएम से मुलाकात के बाद अमरिंदर का क्या रुख रहता है और इस मुलाकात का क्या असर रहता है।

Tags: #congressamit shahCaptain Amarinder SinghIndia News in HindiLatest India News UpdatesNavjot Singh Sidhupm modipunjabPunjab politicsSonia Gandhi
Previous Post

तालिबान का बढ़ता वर्चस्व, अफगान के तीन और शहरों पर कमाया कब्जा

Next Post

मुख्य सचिव पिटाई मामला: CM केजरीवाल समेत 11 आप विधायक को क्लीन चिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Kedarnath Yatra
Main Slider

फिर थमी केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड के पास भूस्खलन से मार्ग बंद; भारी बारिश का अलर्ट

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Gold-Silver
Business

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

30/07/2026
Roti
Main Slider

रोटियां बनाते समय न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

30/07/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

मुख्य सचिव पिटाई मामला: CM केजरीवाल समेत 11 आप विधायक को क्लीन चिट

यह भी पढ़ें

क्यूबा आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश America

अमेरिका बोला- भारत-चीन सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की है उम्मीद

02/09/2020
arrested

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

27/12/2022
budget 2022-23

योगी 2.0 का बजट बनाएगा इतिहास, पेश होगा अबतक का सबसे बड़ा बजट

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version