• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों का 35 हजार रूपया मिला वापस

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले में रविवार को आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के कुल 35,000 रूपये साइबर क्राइम सेल द्वारा पीड़ितों के बैंक खाते में वापस कराया गया। खातों में रुपये वापस आते ही पीड़ितों के चेहरे खिल गये और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम सेल की टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये साइबर अपराध के शिकार तीन पीड़ितों के खाते में कुल 35,000 रूपये उनके खाते में वापस कराये गये।

बताते चलें कि, पीड़ित रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बारा थाना जाफरगंज को विगत 12 जुलाई को अनजान व्यक्ति द्वारा फोन कर रिश्तेदार होने की बात कहकर फोनपे द्वारा रुपये भेजने के लिज कहा तथा फोन के माध्यम से पैसे भेजने के बजाय पैसे प्राप्त करने का लिंक भेजकर पीड़ित को झांसे में लेकर उसके खाते से दो बार में 12,000 रूपये निकाल लिया। साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर कार्यवाही करते हुये बेनिफिशयरी एयरटेल पेमेंन्ट बैंक के अधिकारियों से पत्राचार करते हुये फ्राड खाते को फ्रीज करवाकर व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर पीड़ित के आनलाइन ठगी किए पूरे 12,000 रूपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराये गये।

वहीं, रवि उत्तम निवासी ग्राम कलाना थाना जहानाबाद द्वारा शिकायत की गई कि विगत 11 अगस्त को अनजान व्यक्ति के द्वारा फोन करके झांसे में लेकर पीड़ित के खाते से आनलाइन तीन बार कुल 15,000 में रुपए निकाल लिए थे। आवेदक द्वारा थाना जहानाबाद व साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का वादी के सम्बन्धित बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक से सम्पर्क कर स्टेटमेंट प्राप्त किया गया व जानकारी ली गई। प्राप्त स्टेटमेंट की अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि वादी के साथ फ्राड किये गये रुपयों से फ्लिपकार्ट कम्पनी से सामान खरीदे गये हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुये फ्लिपकार्ट कम्पनी से खरीदे गये सामानो को कैन्सल कराकर वादी के खाते में पूरे 15,000 रूपया वापस कराया गया।

इसी प्रकार मोहम्मद अजमेरी पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बाकरगंज थाना कोतवाली नगर ने शिकायत की कि उनके एचडीएफसी बैंक शाखा सिविल लाइन से विगत 11 अगस्त को सम्बन्धित खाते के एटीएम द्वारा कुल 8000 रूपये निकाल लिये गये, जबकि उनका एटीएम उन्ही के पास था। इसकी जानकारी उन्हें एसएमएस के माध्यम से होने पर तत्काल साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज करायी। साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक व बैंक के नोडल अधिकारियों को पत्राचार कर निकाले गये रुपये के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध कराये गये जिसके तहत बैंक के द्वारा कार्यवाही करते हुये 03 दिन के भीतर पीडित को 08 हजार रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की सम्पूर्ण राशि तीनों पीड़ितों के खातों में वापस करायी जा चुकी है। साईबर क्राइम सेल टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार पांडेय, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार ने नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए पीड़ितों का पूरा रुपया वापस कराया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फोन पर कभी भी किसी प्रकार के लुभावने आफर प्राप्त करने के लिए कभी किसी को अपने बैंक, खाता, एटीएम नं0, ओटीपी सम्बन्धी जानकारी न शेयर करे। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा यदि फोन पर पैसे भेजने की बात कहे तो खूब सोच समझ कर ही लेन देन करें व किसी भी अनजान लिंक व वेबसाइट आदि को ओपन न करें, इससे आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। आनलाइन वेबसाइट के माध्यम खरीददारी के लिए भुगतान करते समय पूरी सावधानी बरतें। सम्भव हो तो विक्रेता से पर्सनल मिले बिना लेन देन करने से बचे। अज्ञात काॅलर द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं व कालोनी स्वीकृत किये जाने के नाम पर भी पैसों की मांग किये जाने पर ऐसे व्यक्तियों के खाते में पैसे जमा न करें।तीनों पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की है।

Tags: Cyber Crime Newsfatehpur newsसाइबर क्राइम न्यूज़
Previous Post

एम्बुलेंस सहायक ने लगाई फांसी, कम्पनी के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Next Post

कार और एंबुलेंस की भीषण भिड़ंत में 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
accident

कार और एंबुलेंस की भीषण भिड़ंत में 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Police SI

उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें

30/08/2025
CM Yogi

माफिया के लिए जाना जाता था मऊ और शामली, आज खुल रहा मेडिकल कॉलेज: योगी

12/07/2023
arrested

सामूहिक बलात्कार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version