• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लड़ाकों के सेल्फी कल्चर से परेशान हुआ तालिबान, रक्षामंत्री ने लगाई फटकार

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान का प्रशासन अपने ही लड़ाकों के लिए भी सख्त चेतावनियां जारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने अपने लड़ाकों को चेतावनी दी है कि टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाकर ना तो इंजॉय किया जाए और ना ही सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाए क्योंकि ऐसा करना इस आतंकी संगठन की इमेज के लिए खतरनाक हो सकता है।

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तालिबानी लड़ाके ड्यूटी पर नहीं होते हैं, तब वे हाथ में बंदूक लिए पिकनिक के लिए जाते हैं या फिर एम्यूजमेंट्स पार्क घूमते हैं। अफगानिस्तान के दूसरे हिस्सों से भी कई तालिबानी लड़ाके काबुल आ रहे हैं और इस जगह पर मौजूद टूरिस्ट्स प्लेस का मजा उठा रहे हैं। हालांकि, तालिबान के शीर्ष नेतृत्व को ये रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने अपने लड़ाकों को फटकार लगाई है।

मोहम्मद याकूब ने अपने लड़ाकों के साथ बातचीत में कहा कि तुम्हें जो काम दिया गया है, तुम्हें उसी पर फोकस करना है। तुम हमारे स्टेटस और इमेज को बर्बादियों की तरफ ले जा रहे हो। हमारा ये रूतबा और ओहदा जो सैंकड़ों शहीदों के बलिदान के बाद हमें मिला है, इसे तुम खराब करने की कोशिश मत करो। उन्होंने खासतौर पर उन लड़ाकों को चेतावनी दी जो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

योगी कैबिनेट में निषाद को नहीं मिली जगह, बोले- अपना भी समय आएगा

मोहम्मद याकूब सेल्फी लवर्स तालिबानी लड़ाकों से इसलिए भी खफा दिखे क्योंकि इन तस्वीरों के सहारे अफगानिस्तान की संवेदनशील जगहों के भी सार्वजनिक होने का खतरा हो सकता है और इससे तालिबान के बाकी लोगों की गतिविधियों और लोकेशन के भी पब्लिक होने का खतरा है।

इसके अलावा मोहम्मद याकूब ने तालिबान के उन लड़ाकों की भी आलोचना की जो इस्लामिक कल्चर के हिसाब से कपड़े नहीं पहन रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के कई लड़ाके ऐसे भी हैं जो मिरर सनग्लासेस पहन रहे हैं और स्टायलिश कपड़े भी पहन रहे हैं जिनमें हाई-टॉप स्नीकर्स भी शामिल हैं। याकूब ने कहा कि ये वॉरलॉर्ड्स और अपराधियों का पहनावा है जो अफगानिस्तान में अमेरिका की कठपुतली सरकार में एक्टिव थे और अगर हमने भी उनकी तरह ही व्यवहार करना जारी रखा, तो हम अपना इस्लामिक कल्चर और इस्लामिक सिस्टम पूरी तरह से खो देंगे।

Tags: # world newsinternational NewsTaliban
Previous Post

योगी कैबिनेट में निषाद को नहीं मिली जगह, बोले- अपना भी समय आएगा

Next Post

शिवसेना का ओवैसी पर तीखा हमला, बताया BJP का अंडरगारमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Yukesh Singh
Main Slider

उमाशंकर सिंह के बाद बेटे प्रिंस सिंह पर टिकी निगाहें, मायावती के बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

07/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

07/08/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

शिवसेना का ओवैसी पर तीखा हमला, बताया BJP का अंडरगारमेंट

यह भी पढ़ें

Desi Ghee

सोने से पहले महंगी क्रीम की जगह करें इसका इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

05/11/2025
Sachin Tendulkar

 सचिन तेंदुलकर बने दुनिया के तीसरे सबसे प्रशंसित खिलाड़ी

18/12/2021
पल्सर खरीदने का शानदार मौका! बजाज के हैट्रिक ऑफर से होगी जमकर बचत

पल्सर खरीदने का शानदार मौका! बजाज के हैट्रिक ऑफर में होगी जबरदस्त बचत

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version