• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर महीने 55 रुपए निवेश करने पर मिलेगी इतनी पेंशन, जानें योजना के बारे में

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Business, Main Slider
0
Pension

Pension

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। भारत में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है। एक तरफ जहां संगठित क्षेत्रों में काम  करने वाले लोगों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने के तमाम विकल्प और साधन होते हैं। वहीं दूसरी तरफ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और कामगारों के पास ये विकल्प ना के बराबर होते हैं।

असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआती की। इस स्कीम में निवेश करके असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र से संबंधित हैं, तो इस योजना में हर दिन 1.80 रुपये निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं।

जानिए पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के बारे में –

अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है और आपकी उम्र 40 वर्ष से कम की है, तो इस योजना में निवेश करके आप हर साल 36 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। सरकार अगले 5 सालों के भीतर इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ श्रमिक और कामगारों को लाना चाहती है।

इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पॉलिसी में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। देश में 42 करोड़ से भी ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए एक निश्चित समय के बाद आमदनी के सभी जरिए बंद हो जाते हैं। इस कारण बुढ़ापे में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। अगर आप EPFO, ESIC, NPS या आयकर का भुगतान करते हैं, तो प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इस योजना को असंगठित क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अगर आपकी उम्र 18 साल है तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 29 साल वालों को 100 रुपये और 40 साल के बाद जिन लोगों ने आवेदन किया है, उन्हें इस पॉलिसी में 200 रुपये हर महीना निवेश करना होगा। इस स्कीम के अंतर्गत जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, उसके बाद प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन आपको दी जाएगी।

Tags: Business NewsPm shram yogi mandhan yojanapm shram yogi mandhan yojana cscpm shram yogi mandhan yojana eligibilitypm shram yogi mandhan yojana hindipm shram yogi mandhan yojana kya haipm shram yogi mandhan yojana statuspm shram yogi mandhan yojana upscpm shramyogi mandhan yojana kya haiunorganised sectorutility newsutility news hindiutility news in hindiयूटिलिटी न्यूज
Previous Post

CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदला

Next Post

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष के अंतिम अरदास में पहुंचकर सीएम पुष्कर ने दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष के अंतिम अरदास में पहुंचकर सीएम पुष्कर ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को समृद्ध बनाएगी भाजपा, देशवासी होंगे खुशहाल: एके शर्मा

23/09/2024
Manpreet Monika Singh

मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, अमेरिका की बनी पहली महिला सिख जज

09/01/2023
Banks

इस बैंक में निकली हैं ऑफिसर पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट करें अप्लाई

17/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version