• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदला

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नोएडा से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश को बड़ा ही अनमोल तोहफा दिया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत करने के साथ जनता को संबोधित किया।

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां अपने राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसा, वहीं किसान आंदोलन की हठ कर रहे किसान नेताओं को भी नसीहत दी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों की प्रशंसा करके पश्चिम उप्र के किसानों को भी संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए उम्मीदों से बढ़कर कार्य किया

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामान्य दिनों के साथ-साथ कोरोना काल में भी देश के लिए उम्मीदों से बढ़कर कार्य किया और लोगों की जान बचाई।

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई लोगों को संदेश दिया। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले पांच हजार किसानों की मंच से प्रशंसा की। ऐसा करके किसान आंदोलन की हठ पाले बैठे लोगों को कड़ा संदेश दिया है। इसके लिए पश्चिम उप्र के असली किसानों को भी बता दिया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी।

जेवर एयरपोर्ट बनने से इंटरनेशनल स्तर पर चमकेगा पश्चिम उप्र : सिंधिया

भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास का कार्य कर रही है। इसका सीधा लाभ किसानों को भी मिलेगा। गन्ना किसानों को भी मुख्यमंत्री ने अपने एजेंडे में लिया और पश्चिम उप्र की गन्ने की मिठास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की बात कही। इससे किसानों के बीच साफ संदेश गया कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से उनका भी विकास होगा और विदेशों में भी गन्ने से बने उत्पाद निर्यात किए जा सकेंगे।

सपा पर तंज, कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदला

उन्होंने जिन्ना की लगातार तारीफ कर रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री ने मंच से चेताया। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों को याद दिलाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया और दंगों की श्रृंखला खड़ी की। मुख्यमंत्री ने लोगों को सपा से सावधान भी किया। उन्होंने जिन्ना के अनुयाइयों से दूर रहने की हिदायत देते हुए किसानों को गन्ने की मिठास फैलाने को कहा।

Tags: bhoomi pujan of noida jewar airport livecm yogigreater noidagreater noida newsjewarJewar Airportjewar airport bhoomi pujanJewar International Airportnarendra modinoidanoida international newsnoida jewar airport bhoomi pujan liveNoida newsNoida News in Hindipm modiup newsYogi News
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट बनने से इंटरनेशनल स्तर पर चमकेगा पश्चिम उप्र : सिंधिया

Next Post

हर महीने 55 रुपए निवेश करने पर मिलेगी इतनी पेंशन, जानें योजना के बारे में

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Pension

हर महीने 55 रुपए निवेश करने पर मिलेगी इतनी पेंशन, जानें योजना के बारे में

यह भी पढ़ें

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, सबूत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : डीजीपी बिहार

03/08/2020
Imran Khan

तय हो गई इमरान खान की विदाई की तारीख, OIC बैठक के बाद दे सकते है इस्तीफा

21/03/2022
धरने पर किसान

गन्ने का बकाया भुगतान और कृषि बिल के विरोध को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version