• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस त्योहार का महत्व

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Lohri

Lohri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोहड़ी आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 13 जनवरी दिन गुरुवार को ये पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार किसानों का नया साल भी माना जाता है। लोहड़ी को सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत भी माना जाता है। कई जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है। रात को आग का अलाव जलाया जाता है। इस अलाव में गेहूं की बालियों को अर्पित किया जाता है। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग भांगड़ा और गिद्दा नृत्य कर उत्सव मनाते हैं।

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और बुआई के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते और खुशियां मनाते हैं। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालने और इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटने की परंपरा है। इस दिन पॉपकॉर्न और तिल के लड्डू भी बांटे जाते हैं। ये त्योहार पंजाब  में फसल काटने के दौरान मनाया जाता है। इस दिन रबी की फसल को आग में समर्पित कर सूर्य देव और अग्नि का आभार प्रकट किया जाता है। आज के दिन किसान फसल की उन्नति की कामना करते हैं।

लोहड़ी गीत का महत्व

लोहड़ी में गीतों का बड़ा महत्व माना जाता है। इन गीतों से लोगों के ज़ेहन में एक नई ऊर्जा एवं ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है। गीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाया जाता है।  इन सांस्कृतिक लोक गीतों में ख़ुशहाल फसलों आदि के बारे में वर्णन होता है। गीत के द्वारा पंजाबी योद्धा दुल्ला भाटी को भी याद किया जाता है।

सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी

इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है। लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था। उस समय कुछ अमीर व्यापारी सामान की जगह शहर की लड़कियों को बेचा करते थे, तब दुल्ला भट्टी ने उन लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई थी। कहते हैं तभी से हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी सुनाने की पंरापरा चली आ रही है

Tags: happy lohriLohrilohri 2022lohri datelohri importancelohri wishe
Previous Post

घर की इस दिशा में कछुए की मूर्ति रखना होता है शुभ

Next Post

जानिए कब है मकर संक्रांति, कब होगा इस दिन का पुण्य काल

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Next Post
Makar Sankranti

जानिए कब है मकर संक्रांति, कब होगा इस दिन का पुण्य काल

यह भी पढ़ें

AAP

रामनवमी पर ‘आपका रामराज्य’ वेबसाइट AAP ने की लॉन्च, केजरीवाल सरकार के कामकाज की मिलेगी जानकारी

17/04/2024
5 killed as house roof collapses

स्कूली बच्चों की लड़ाई में छात्र की मौत

14/12/2022
Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई धक्का-मुक्की, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गिरे

26/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version