• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 144 करोड़ की सौगात, निवेशकों को सौंपे भूमि आवंटन का प्रपत्र

Writer D by Writer D
15/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर (Gorakhpur) को 144 करोड़ रुपये की लागत की 61 परियोजनाओं की सौगात दी। वहीं छह नए निवेशकों को 45.5 एकड़ भूमि आवंटन का प्रपत्र सौंपा।

रविवार को तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सुबह लगभग 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री (cm yogi) ने सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।  परियोजनाओं में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पांच टीबी रोगियों के स्वजन को पोषण किट, भूसा दान करने वालों की प्रशस्ति पत्र दिया।

मुख्यमंत्री ने 33.16 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उनके हाथों 111.33 करोड़ रुपये की लागत वाली आवास विकास परिषद, बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

सीएम योगी की सख्त चेतावनी, कहा- न चलेगा बहाना, न ही क्षम्य होगी लापरवाही

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ज्यादातर बाढ़ बचाव के उपायों से जुड़ी हैं। साथ ही गोला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (लागत 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये) तथा राजकीय आईटीआई चरगांवा में ऑडिटोरियम (लागत 4 करोड़ 52 लाख रुपये) के निर्माण कार्य शामिल हैं।

गीडा प्रशासन के मुताबिक, इन निवेशकों के 100 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 2700 नए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। गीडा में उद्योग लगाने की इच्छा जताने वाले केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड को 20 एकड़, तत्वा प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड को 5.5 एकड़, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, क्वार्ट्ज ओपलवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य मोटर प्राइवेट लिमिटेड तथा बुद्धा मेडिकल ट्रस्ट को 5-5 एकड़ भूमि आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी के हाथों हुआ।

गीडा के भीटी रावत सेक्टर 26 में 25 एकड़ भूमि पर 101 भूखंड का गारमेंट क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसमें 56 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। गारमेंट क्लस्टर के पांच उद्यमियों को भी मुख्यमंत्री, मंच से आवंटन पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री इस दौरान गीडा के अलग-अलग सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 67.86 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व 75.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

यूपी में टीकाकरण 32 करोड़ पार, सर्वाधिक टीकाकरण करने में यूपी नंबर वन

Tags: cm yogicm yogi adityanathfoundation ceremonyGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in HindiYogi Adityanathगोरखपुर समाचारयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

बैंक ने बदला कैश से जुड़े इस नियम में किया बड़ा बदलाव, चेक करें डिटेल

Next Post

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
janta darbar

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में कुंदरकी ब्लाक में वार्ड 103 के बीडीसी का इस्तीफा

03/06/2021

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

25/07/2020
Gyanvapi

Gyanvapi Masjid: शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश, कोर्ट ने वजु पर लगाई पाबंदी

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version