• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

HIV से पूरी तरह ठीक हुई पहली महिला, इस तकनीक ने किया कमाल

Writer D by Writer D
16/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
HIV

HIV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। HIV एक ऐसी बीमारी है जिसे अब तक लाइलाज माना जाता था। हालांकि, सालों से इसका इलाज ढूंढ रहे वैज्ञानिक अब अपनी कोशिश में कामयाब दिख रहे हैं। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक से HIV के तीसरे मरीज और पहली महिला का इलाज कर दिया है। डेनवर को शोधकर्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट (Stem cell transplant) तकनीक के जरिए ये कमाल कर दिखाया है।

क्या है ये नई तकनीक- HIV से ग्रस्त महिला का इलाज एक नई तकनीक से किया गया। इसमें अम्बिलिकल कॉर्ड  (Umbilical Cord ) यानी गर्भनाल के खून का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक में अम्बिलिकल कॉर्ड स्टेम सेल को डोनर से ज्यादा मिलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है जैसे कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट में होता है।

वैसे भी एचआईवी मरीजों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट बहुत अच्छा विकल्प नहीं है। ये ट्रांसप्लांट काफी खतरनाक होता है इसलिए इससे उन्हीं लोगों का इलाज किया जाता है जो कैंसर से पीड़ित हों और कोई दूसरा रास्ता ना बचा हो।

HIV के खोजकर्ता नोबेल विजेता वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्तैनियर का निधन

अभी तक पूरी दुनिया में एचआईवी के दो ही ऐसे मामले थे जिनमें सफलातपूर्वक इलाज हुआ। द बर्निल पेंशेंट के नाम से जाने गए टिमोथी रे ब्राउन 12 सालों तक वायरस के चंगुल से मुक्त रहे और 2020 में कैंसर से उनकी मौत हुई। साल 2019 में एचआईवी से पीड़ित एडम कैस्टिलेजो का भी इलाज करने में कामयाबी मिली थी।

हालांकि, दोनों में डोनर के जरिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया था। इन डोनरों में ऐसा म्यूटेशन पाया गया था जो एचआईवी संक्रमण को रोक सकता था। इस तरह का दुर्लभ म्यूटेशन केवल 20,000 डोनरों में ही मिल पाया है, उसमें से भी अधिकतर उत्तरी यूरोप के हैं।

HIV की दवा कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर, शोध में किया गया दावा

मरीज का इलाज करने वाली टीम में शामिल डॉक्टर कोएन वैन बेसियन ने कहा, ‘स्टेम सेल की नई तकनीक से मरीजों को काफी मदद मिलेगी। अम्बिलिकल कॉर्ड ब्लड के आंशिक रूप से मेल खाने वाली विशेषता की वजह से ऐसे मरीजों के लिए उपयुक्त डोनर खोजने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।’

महिला को थी ये बीमारियां- महिला को 2013 में HIV का पता चला था। चार साल बाद, उसे ल्यूकेमिया का भी पता चला। इस ब्लड कैंसर का इलाज हैप्लो-कॉर्ड ट्रांसप्लांट के जरिए किया गया जिसमें आंशिक रूप से मेल खाने वाले डोनर से कॉर्ड ब्लड लिया गया। ट्रांसप्लान के दौरान एक करीबी रिश्तेदार ने भी महिला की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उसे ब्लड डोनेट किया। महिला का आखिरी ट्रांसप्लांट 2017 में हुआ था। पिछले 4 सालों में वो ल्यूकेमिया से पूरी तरह ठीक हो चुकी है। ट्रांसप्लांट के 3 साल बाद डॉक्टरों ने उसका HIV इलाज बंद कर दिया और वो अब तक किसी वायरस की चपेट में फिर से नहीं आई है।

HIV से आया है कोरोना का नया वेरिएंट ‘ओमीक्रॉन’, वैज्ञानिक के दावे से मचा हड़कंप

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक एड्स विशेषज्ञ डॉ स्टीवन डीक्स के अनुसार,  महिला के माता पिता श्वेत-अश्वेत दोनों थे। मिश्रित नस्ल और महिला होना ये दोनों फैक्टर वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, अम्बिलिकल कॉर्ड कमाल की होती हैं। इन कोशिकाओं और कॉर्ड ब्लड में कुछ ऐसी जादुई चीज होती है जो मरीजों को लाभ पहुंचाती है।

Tags: HIV newsHIV treatmentHIV updatesHIV+Stem cell transplant
Previous Post

बेटे के आने पर गुरुवार को होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार

Next Post

तमंचा नहीं अब यूपी में बन रहे तोप के गोले : राजनाथ सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Vehicles of Amarnath pilgrims' convoy collided with each other
Main Slider

अमरनाथ यात्रियों के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

13/07/2026
Next Post
Rajnath Singh

तमंचा नहीं अब यूपी में बन रहे तोप के गोले : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

cm pushkar dhami

प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी अनुकुल नीतिः सीएम धामी

02/08/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन

02/02/2024
treasure

किले की खुदाई में निकले खजाने को लूटकर बुलडोजर और ट्रक चालक फरार

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version