• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने से भी महंगा पैलेडियम, सबसे ज्यादा प्रोडक्शन करता है रूस

Jai Prakash by Jai Prakash
25/02/2022
in Tech/Gadgets
0
Production Russia

Production Russia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| पैलेडियम (Palladium) का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन रूस में होता है। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) के युद्ध का असर भारत में भी दिखने लगा है। एक तरफ जहां शेयर बाजार लगातार धराशाई हो रहा है। तो क्रूड ऑयल की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। भले ही इसका असर अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिख रहा हो, लेकिन जल्दी कीमतें बढ़ने के आसार हैं। इधर पैलेडियम की कीमत में भी तेजी इजाफा होने लगा है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिला हैकर ग्रुप का साथ, सरकारी वेबसाइट्स को बनाया निशाना

पैलेडियम (Palladium)का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन रूस (Production Russia) में होता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों के एग्जॉस्ट, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक इक्युपमेंट्स, डेंटल ट्रीटमेंट, ज्वैलरी में भी होता है। ऐसे में रूस-यूक्रेन युद्ध से पैलेडियम से जुड़ी चीजों पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं।

पैलेडियम (Palladium) चमकने वाला व्हाइट मेटल है। ये प्लैटिनम, रुथेनियम, रोडियम, ओस्मियम, इरीडियम वाले ग्रुप का हिस्सा है। ये रूस और दक्षिण अफ्रीका में भारी मात्रा में पाया जाता है। इसे प्लैटिनम और निकल के एक बाइप्रोडक्ट की तरह निकाला जाता है। ये दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में सबसे ऊपर है। इसकी बड़ी वजह इस मेटल की कमी है।

यूक्रेन हमलों के बीच पीएम मोदी बोले- रक्षा क्षेत्र में आईटी क्षमताओं का हो इस्तेमाल

गाड़ियों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को लेकर सभी देशों की सरकार सख्त हो रही हैं। ऐसे में इस मेटल की डिमांड में तेजी आई है। हालांकि, पैलेडियम (Palladium) की सप्लाई और मांग में बड़ा अंतर है। यही वजह है कि इसकी कीमत सोना और प्लैटिनम से भी ज्यादा है।

मेटल की लाइव कीमत को ट्रैक करने वाली फर्म किटको (kitco) के मुताबिक, आज पैलेडियम (Palladium) के प्रति ग्राम की कीमत 6,188 रुपए है। इसके प्रति तोला यानी 10 ग्राम की कीमत 72,184 रुपए है। वहीं, प्रति किलो की कीमत 6,188,797 रुपए है। दूसरी तरफ, आज सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51,419 रुपए है। वहीं, प्लेटिनम के प्रति 10 ग्राम की कीमत 35,180 रुपए है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, कहा- सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों के एग्जॉस्ट में इस्तेमाल होने वाले कैटेलिटिक कनवर्टर पैलेडियम (Palladium) से तैयार किए जाते हैं। 2009 में पहली बार पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री डीजल गाड़ियों के मुकाबले बढ़ गई थी। 80% पैलेडियम का इस्तेमाल कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को नाइट्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड जैसी कम नुकसानदेह गैसों में बदलने के लिए किया जाता है।

ICBC स्टैंडर्ड बैंक के डेटा के मुताबिक, खदानों से निकाले जाने वाले 75 से 80% पैलेडियम का इस्तेमाल कैटेलिटिक कनवर्टर बनाने के लिए किया जाता है। इस दौरान इसका 2 से 7 ग्राम तक इस्तेमाल होता है। ये कनवर्टर कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को वॉटर वेपर में बदल देता है। ऐसे में रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध ये पैलेडियम महंगा होता है तब कार की कीमत में बढ़ना भी तय है।

Ukraine-Russia War: अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इंकार, जताई ये आशंका

एक फोन में करीब 0.015 ग्राम पैलेडियम का इस्तेमाल होता है। फोन के माइक्रो प्रोसेसर और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स में पैलेडियम को लगाया जाता है। इसी तरह, जब एक दांत ‘ड्रिल एंड फिल’ ट्रीटमेंट से परे हो जाता है, तो क्राउन और ब्रिज के लिए पैलेडियम मिश्र धातुओं का उपयोग किया जाता है। फोन में भले ही पैलेडियम का इस्तेमाल बेहद छोटे स्तर पर हो रहा हो, लेकिन फोन मैन्युफैक्चरिंग में ये जरूरी भी है। युद्ध से रूस में पैलेडियम की कीमतें बढ़ती हैं तब दक्षिण अफ्रीका भी इसकी कीमतों में इजाफा कर सकता है। इन हालात में ऐसी स्थिति ना बन जाए जैसे कार के लिए सेमीकंडक्टर की हो गई थी।

पैलेडियम (Palladium) से तैयार की जाने वाली ज्वैलरी बहुत महंगी है। पैलेडियम ज्वैलरी बचेने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्लैमिरा (glamira) पर 4 ग्राम ठोस पैलेडियम रिंग की कीमत 1.69 लाख रुपए है। इस रिंग की चौड़ाई 4.0mm और थिकनेस 1.4mm है। इस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी लगती है।

Tags: palladiumRussia-Ukraine
Previous Post

रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिला हैकर ग्रुप का साथ, सरकारी वेबसाइट्स को बनाया निशाना

Next Post

ये राज्य भी हुआ नाइट कर्फ्यू फ्री, खत्म हुई ये पाबंदियां

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

फोन यूजर्स ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

15/10/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Next Post
night curfew

ये राज्य भी हुआ नाइट कर्फ्यू फ्री, खत्म हुई ये पाबंदियां

यह भी पढ़ें

Sharad Pawar faction released manifesto

शरद पवार गुट ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को लेकर ‘शपथ पत्र’ में किया ये बड़ा ऐलान

25/04/2024
IPL 2020

IPL 2020 : हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा इतने लाख का जुर्माना

07/10/2020
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ महंगा, जानिए अपने शहर के रेट

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version