• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के प्रयासों से गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए दिया जा रहा कई योजनाओं का लाभ: एके शर्मा

Writer D by Writer D
11/04/2025
in उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/भदोही: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को अपने प्रभार जनपद भदोही की विधानसभा औराई के अंतर्गत महाराजगंज की ग्रामसभा शिवरामपुर सिंहापुर की बूथ संख्या 344 में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित ‘गांव चलो अभियान एवं प्रवास’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ कर उपस्थित लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया तथा लाभार्थियों से योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। मोदी जी विगत 11 वर्षों से देश के विकास और गरीबों की भलाई के लिए कार्य कर रहे है और यही कार्य प्रदेश में योगी जी कर रहे है। इसके पहले 70 सालों से देश व प्रदेश में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की सरकारे रही उन्होंने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री आज वाराणसी में हजारों करोड रुपए की विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे लोगों की सड़क, पानी, बिजली की व अन्य ज़रूरतें पूरी होगी। इससे बनारस, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, गाज़ीपुर तक की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गांव सड़क निर्माण और विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा। शहरों की तरह ही गांव में भी विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जा रहा है। जर्जर तार, खंभे बदले जा रहे। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को कोई परेशानी न हो इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों व भीषण गर्मी में भी लोगों के बीच जा रहे हैं और उनके लिए कार्य कर रहे है। जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं जान रहे और कहां पर क्या विकास कार्य होना है उसके लिए कार्य कर रहे है।

उन्होंने (AK Sharma) कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर योजनाओं के मिलने की बात पूछी और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि जिन ग़रीब लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें इनका लाभ दिलवाने में मदद करें। गांव के सभी गरीबों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड से गरीबों को 05 लाख रुपए का मुक्त इलाज होता है, देश के 70 वर्ष से अधिक के सभी वृद्धजनों को भी मुक्त इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के 80 करोड़ से अधिक गरीबों को मुक्त राशन दे रहे हैं तथा प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को यहीं राशन मिल रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक गरीब व्यक्ति को पीएम आवास योजना से पक्का मकान और शौचालय की सुविधा दी जा रही है। उज्ज्वला योजना से मुक्त गैस सिलेंडर दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले किसी के यहां गैस सिलेंडर होने का मतलब होता था कि वह बहुत बड़ा आदमी माना जाता था। लेकिन मोदी जी के प्रयासों से चाहे ग़रीब हो या अमीर आज सभी के घर-घर गैस सिलेंडर उपलब्ध है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सेवा के लिए कार्य कर रही है,पहले की सरकारे गरीबों की चिंता नहीं कि, गरीबों के लिए कार्य किया होता तो आज देश बहुत आगे निकल गया होता। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए उन्हें तमाम ऐसी योजनाओं का लाभ दे रहे, जिससे गरीबों को मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पत्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास दिलवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के पास जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो और उसी के अनुरूप कार्य करें।

एके शर्मा ने की अपील- अधिक से अधिक लोग जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर उठाए लाभ

उन्होंने (AK Sharma) कहा की देश और प्रदेश की जनता जनार्दन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भगवान मानते हैं और उनके दुख दर्द को अपना समझते है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी गांव गांव जाकर जनता के पास सीधे पहुंच रहे है, इन्हें अपनी समस्या बताए, जिससे कि समय से उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने उपस्थित महिला लाभार्थियों के बीच जाकर योजनाओं के बारे में जाना और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी बुजुर्गों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को प्रणाम करता हूं। मंत्री शर्मा (AK Sharma) गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों को देखा और ग्रामीणों से मिले। प्रभारी मंत्री के जनपद भदोही पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से एवं जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विकास दूबे, जिलामंत्री श्रीमती अर्चना पटेल, चेयरमैन नई बाजार भदोही लालता सोनकर, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Tags: ak sharmaBhadohi news
Previous Post

सूरज क्या आज देखा जो…, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा सवाल

Next Post

सम्राट सुहेलदेव का स्मारक भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए चुनौती का प्रतीक : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
CM Yogi paid tribute to Om Prakash Rajbhar's mother on her first death anniversary

सम्राट सुहेलदेव का स्मारक भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए चुनौती का प्रतीक : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Corona in Byculla Jail

बायकुला जेल कोरोना की गिरफ्त में, इंद्राणी मुखर्जी 38 कैदी संक्रमित

21/04/2021
Ben Stokes

बेन स्टोक्स की ‘तूफानी पारी’, वनडे क्रिकेट में 3,000 रन का आंकड़ा पार

14/09/2023

Diwali Offer: पॉप्युलर स्मार्टफोन्स पर पाइए बंपर छूट, जानिए पूरा मामला

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version