• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल की मनमानी, फीस न देने पर बच्चों और अभिभावकों को बनाया बंदी

Writer D by Writer D
12/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
school

school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली।  उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शिक्षण संस्थान की फीस(Fees) जमा न होने पर बच्चों और अभिभावकों को बंधक बनाने, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और धमकी देने के मामले में हार्टमैन कालेज प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किये हैं।

बरेली के इज्जतनगर थाने में बुधवार को देर रात दर्ज हुयी एफआईआर (FIR) में संस्थान की कॉर्डिनेटर शालिनी जुनेजा, मैनेजर ज्वैल मैसी, प्रधानाचार्य अनिल कुल्लू व शिक्षक रोशन भी नामजद किए गये। इस मामले में एक एफआईआर(FIR) बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण और दूसरी एफआईआर आइजी रेंज रमित शर्मा के हस्तक्षेप से दर्ज की गयी है। एतिहात के तौर पर कालेज के बाहर पुलिस तैनात की गयी है।

 

आइजी रेंज रमित शर्मा ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों को बंधक बनाने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और धमकी देने के मामले की शिकायत मिली थी। एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में इज्जतनगर थाने में आरोपितों के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक दिन पहले मुकदमे में सामने आए नामों को भी शामिल किया जाएगा। दोनों एफआईआर(FIR) आईपीसी(IPC) की धारा 342 और 506 दर्ज हुयी है। जाँच में कुछ और लोगों के नाम आ सकते हैं और धारायें भी बढ़ सकती है।

सजवाण ने कहा कि इस मामले में पुलिस संस्थान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेगी। इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। लिहाजा, जांच में जिन जिन आरोपियों के नाम सामने आयेंगे, उन्हें भी नामजद किया जायेगा।

12 साल पहले के गैंगस्टर मामले में दो साल की सजा

स्कूल(School) परिसर में उत्तेजक भाषण देने व सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बातें सामने आने पर खुफिया एजेंसियां भी प्रकरण की जांच में जुट गई हैं। वह हर बिंदु की बारीकी से छानबीन कर रही हैं। शासन से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

अभिभावक नरेंद्र राणा ने सजवाण को बताया कि उनके बच्चे हार्टमैन कॉलेज में पढ़ते हैं। गत 07 मई को छुट्टी के समय अभिभावक जब अपने बच्चों को स्कूल(School) से लेने गए, तो उनके बच्चे ने रोते हुये बाहर बताया कि उसकी परीक्षा थी, शालिनी जुनेजा मैडम ने परीक्षा के दौरान उससे कॉपी छीन ली और छत पर बने स्टोर रूम में उसे बंद कर दिया। इस स्टोर में 32 से 33 बच्चे पहले से बंद थे। बच्चों को 02 घंटे लगातार बंद रखा गया, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गयी और बच्चे मानसिक रूप से सदमे में चले गये। अभिभावकों के विरोध के बाद बच्चों को पेपर दिलवाया गया। अभिभावकों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप से बच्चे और अभिभावक कालेज से बाहर निकाले गये।

कुछ अन्य अभिभावकों की इसी शिकायत पर आइजी रेंज के आदेश पर बुधवार देर रात दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि यह कार्रवाई समय से फीस(Fees) भुगतान नहीं कर पाने वाले बच्चों के साथ की गयी। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि एहतियात के तौर पर कालेज के बाहर पुलिस तैनात की गयी है।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को दी बड़ी राहत, Private School नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

Tags: Bareilly newscrime newsup news
Previous Post

पीएम मोदी के लुम्बिनी दौरे से पहले बम विस्फोट, माओवादी गुट का मिला पत्र

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

बम की तरह फटा गुब्बारा balloon explodes like a bomb in PM Modi's birthday celebration

Viral VIDEO : पीएम मोदी के जन्मदिन जश्न में बम की तरह फटा गुब्बारा, कई कार्यकर्ता घायल

19/09/2020
sushant- riya

यूरोप ट्रिप को लेकर बोलीं रिया- सुशांत को फ्लाइट में बैठने से लगता था डर

27/08/2020
Fierce fire

आसमान से बरसे अंगारे, हाई राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक Video

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version