• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाला जुगल किशोर पर ED का एक्शन, 250 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Writer D by Writer D
30/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ED Raid

ED Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले रोहतास ग्रुप से सांठगांठ कर बेशकीमती संपत्तियां खरीदने वाले लाला जुगल किशोर (Lala Jugal Kishore) लिमिटेड कंपनी की 250 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ये संपत्तियां राजधानी के सुल्तानपुर रोड, सीतापुर रोड, बाराबंकी रोड आदि में स्थित 5 बेशकीमती भूखंड हैं, जिनमें से एक पर अधूरे फ्लैट भी बने हैं।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक रोहतास ग्रुप के संचालकों के खिलाफ 2019 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होने से पहले इन संपत्तियों को महज 18 से 20 करोड़ रुपये में लाल जुगल किशोर लिमिटेड (Lala Jugal Kishore) कंपनी को बेच दिया गया था। उस दौरान इन संपत्तियों की कीमत 125 से 150 करोड़ रुपये थी। जांच में इस लेन-देन में 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान नकद में किए जाने की आशंका भी जताई गई थी, जो प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गंभीर अपराध है।

इसके बाद ईडी ने बेची गई संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू किया। तब पता चला कि इन संपत्तियों की कीमत अब 250 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। रोहतास ग्रुप ने निवेशकों की गाढ़ी कमाई को हड़पने के साथ लाला जुगल किशोर (Lala Jugal Kishore) कंपनी के संचालकों के साथ मिलीभगत कर नकदी के रूप में करोड़ों रुपये हासिल किए। जिसके बाद ईडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन संपत्तियों को मंगलवार को जब्त करने की कार्रवाई की है। वहीं बाकी संपत्तियों को भी चिह्नित कर जब्त करने की तैयारी है। इस मामले में लाला जुगल किशोर लिमिटेड पर बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी का मामला भी बन रहा है।

रोहतास ग्रुप के खिलाफ सीबीआई जांच भी जारी

ईडी ने बीते सितंबर माह में रोहतास ग्रुप के ठिकानों पर छापा भी मारा था, हालांकि उसके संचालक फरार थे। इस दौरान 248 करोड़ रुपयेे की हेराफेरी के सुराग ईडी के हाथ लगे थे। रोहतास ग्रुप के खिलाफ अब तक निवेशकों द्वारा 80 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच भी कई मुकदमे दर्ज कर चुकी है।

लखनऊ पुलिस भी पिछले वर्षों में रोहतास ग्रुप की 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। रोहतास ग्रुप के संचालकों में पीयूष रस्तोगी, परेश रस्तोगी और दीपक रस्तोगी शामिल हैं। कंपनी पर निवेशकों की 500 करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप है।

Tags: Lala Jugal Kishore
Previous Post

ट्रंप के नाम पर बना आधार कार्ड! सनसनीखेज खुलासे पर उड़े पुलिस के होश

Next Post

भारतीय नौसेना की अदम्य वीरता और सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक होगी यह परियोजना: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post
CM Yogi

भारतीय नौसेना की अदम्य वीरता और सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक होगी यह परियोजना: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

18/09/2025

सवा सौ किलो अनाज से होंगे श्रीराम-जानकी के दिव्य दर्शन

22/10/2021
Hair

मजबूत और घने बालों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version