• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 साल बाद लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी, ब्रिटेन से प्रतिमा वापस लाने की मुहिम तेज

Writer D by Writer D
06/08/2026
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Vagdevi

Vagdevi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धार की ऐतिहासिक भोजशाला से करीब एक सदी पहले ब्रिटेन ले जाई गई 11वीं शताब्दी की देवी वाग्देवी की सफेद संगमरमर की प्रतिमा को वापस लाने की कोशिशें अब तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद इस मामले में राजनयिक स्तर पर सक्रिय पहल शुरू कर दी है। भारत लगातार लंदन स्थित संग्रहालय से संपर्क बनाए हुए है, जिससे प्रतिमा की स्वदेश वापसी की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

भारत इससे पहले 2014 के बाद 650 से अधिक प्राचीन मूर्तियों और सांस्कृतिक धरोहरों को विदेशों से वापस ला चुका है। अब वाग्देवी प्रतिमा की वापसी को भी इसी अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

ब्रिक्स सम्मेलन में भी उठेगा मुद्दा

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक में देवी वाग्देवी की प्रतिमा का मुद्दा प्रमुख स्थानीय और सांस्कृतिक विषयों में शामिल रहेगा।

भारत इस सम्मेलन के जरिए ब्रिक्स देशों के बीच ऐसा सहयोग तंत्र विकसित करना चाहता है, जिससे औपनिवेशिक काल में चोरी, तस्करी या अवैध रूप से विदेश पहुंची सांस्कृतिक धरोहरों को उनके मूल देशों तक वापस लाने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके।

धार लौटेगी वाग्देवी

मध्य प्रदेश के लिए यह केवल एक सांस्कृतिक विरासत का प्रश्न नहीं, बल्कि भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व का विषय भी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ब्रिटेन के संग्रहालय में संरक्षित देवी वाग्देवी की प्रतिमा आखिरकार धार की भोजशाला लौट पाएगी?

केंद्र ने बताया- लगातार जारी हैं प्रयास

केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार का अनुरोध मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में लगातार काम किया है।

उन्होंने कहा कि संस्कृति सचिव का पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्हें मध्य प्रदेश सरकार का पत्र मिला, जिसमें ब्रिटिश संग्रहालय में रखी देवी वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद से केंद्र सरकार राजनयिक माध्यमों के साथ-साथ संग्रहालय स्तर पर भी लगातार संपर्क बनाए हुए है।

सरकार का कहना है कि सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी भारत की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी उपलब्ध संस्थागत एवं कूटनीतिक विकल्पों पर काम जारी है।

Tags: Vagdevi
Previous Post

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे की बिक्री पर रोक की तैयारी, केंद्र का बड़ा प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

Cigarettes and gutkha will not be available near schools and colleges.
नई दिल्ली

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे की बिक्री पर रोक की तैयारी, केंद्र का बड़ा प्रस्ताव

06/08/2026
NCC Director General meets CM Dhami.
Main Slider

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

06/08/2026
Silkyara tunnel: 12 rat miners receive gallantry medals.
उत्तराखंड

सिलक्यारा सुरंग बचाव के 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, गडकरी ने किया सम्मानित

06/08/2026
India's first indigenous 350 kg turbojet engine ready.
नई दिल्ली

DRDO की बड़ी कामयाबी, भारत का पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन तैयार

06/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया ‘पंखे’ वाला वीडियो

06/08/2026
Next Post
Cigarettes and gutkha will not be available near schools and colleges.

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे की बिक्री पर रोक की तैयारी, केंद्र का बड़ा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? Will curfew be imposed in Delhi?

बीजेपी अध्यक्ष ने महिला आरोपी आप पार्टी के नेता को निष्कासित करने की मांग उठाई

14/08/2020
Raid

ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर 8 लाख से अधिक की अवैध दवा की जब्त

28/12/2022
महिंदा राजपक्षे

महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व में एसएलपीपी ने दर्ज की शानदार जीत

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version