• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: आज नहीं होगी सुनवाई, स्ट्राइक पर है कोर्ट के वकील

Writer D by Writer D
18/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi

Gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी में वकीलों ने आज और 20 मई को हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण ज्ञानवापी केस (Gyanvapi Masjid Case) में वाराणसी कोर्ट में आज सुनवाई नहीं होगी। हालांकि, कोर्ट की तरफ से आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई फैसला या निर्देश नहीं जारी किया गया है। इस बीच, वकीलों ने बार काउंसिल से अपील करते हुए कहा है कि यह हड़ताल सांकेतिक है, इसलिए ज्ञानवापी मामले की सुनवाई को इससे अलग रखा जाए।

दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण ज्ञानवापी केस पर आज सुनवाई के टाले जाने की खबर है। बता दें कि वकीलों ने वाराणसी में आज और 20 मई को हड़ताल बुलाई है। अगर आज सुनवाई नहीं हो पाती है तो वाराणसी कोर्ट सुनवाई की नई तारीख का ऐलान करेगी।

दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा होने के बाद इससे जुड़े कई मामलों पर वादी और प्रतिवादी की तरफ से कोर्ट में अपील की गई है। जिसको लेकर आज सुनवाई होनी थी। इसमें वादी पक्ष की रेखा पाठक, मंजू व्यास, सीता साहू की ओर से मंगलवार को न्यायालय में आवेदन दिया था कि कथित रुप से शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन की इजाजत दी जाए। वहीं वजूखाने और नंदी के सामने तहखाने के उत्तरी और पूरब की चुनी हुई दीवारों को तोड़ने और उसका सर्वे कराने की बी अपील की गई है। साथ ही परिसर में कई स्थानों पर रखे मलबे को हटाने और सर्वे करवाने की मांग की गई है।

इन मुद्दों पर आपत्ति

प्रतिवादी पक्ष ने सोमवार को वजूखाने के स्थान को सील करने पर एतराज जताया। प्रतिवादी पक्ष का कहना है कि कोर्ट ने बिना उन्हें सुने ही एक पक्षीय आदेश दिया है। इस पर पुनर्विचार कर पहले की स्थिति बहाल की जाए। वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल (डीजीसी) महेंद्र प्रसाद पांडेय की ओर से वजूखाने की पाइप लाइन बाहर और शौचालय शिफ्ट करने की याचिका दाखिल की गई है। साथ ही तालाब के पानी में सील बंद मछलियों को हटाने की मांग भी गई है।

Previous Post

18 मई राशिफल: क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

Next Post

गंगा किनारे फिर दिखा लाशों का अंबार, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Next Post
dead bodies

गंगा किनारे फिर दिखा लाशों का अंबार, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

firing

मामूली विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत

29/03/2021
Famous painter Laxman Pai

पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 साल की उम्र में निधन

15/03/2021
Income Tax

आयकर विभाग ने टैक्स पेयर्स को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाए

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version