18 मई का राशिफल ( Horoscope)
मेष- इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
वृष- प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी होंगे। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको सौंपी दी जा सकती है।
मिथुन- सरकारी कर्मचारियों को आज लाभ मिल सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद होगी। कार्य की सफलता में संदेह है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क- धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
सिंह- इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। अपनी प्राथमिकताएं नए सिरे से तय कर सकते हैं। आलस्य बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
कन्या- आज पुरानी योजनाओं से धन प्राप्त होगा। समस्त कार्य समय पर सिद्ध होंगे। नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में है।
तुला- आज आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा।
वृश्चिक- आज घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद घरेलू समस्याओं से व्यथित रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
धनु- आज इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। विवादों से दूर रहें।
मकर- आज आपका दिन शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
कुंभ- आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
मीन- परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जाएंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।