• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनहित के निर्णय को सबसे पहले खुद पर लागू कर नजीर पेश करते रहे हैं मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
loudspeaker

loudspeaker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के इस निर्णय के बाद कि धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर (Loudspeaker) स्कूलों को दिए जाएं, गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) ने दो लाउडस्पीकर जिला प्रशासन को सौंपे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से ये लाउडस्पीकर स्कूलों तक पहुंचा दिए गए हैं।

शिक्षा के मंदिरों में गोरखनाथ मंदिर के ये लाउडस्पीकर (Loudspeaker)प्रार्थना, राष्ट्रगान और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के काम आएंगे।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) की आवाज कम करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इस निर्देश का अनुपालन पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। निर्देश जारी होते ही सबसे पहली पहल उस गोरखनाथ मंदिर से हुई जिसके पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री स्वयं है। गोरखनाथ मंदिर में वैसे पहले से ही लाउडस्पीकरों (Loudspeaker) की आवाज कम रहती थी। यहां अनावश्यक लाउडस्पीकर नहीं बजते हैं। फिर भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर यहां मंदिर की चहारदीवारी की तरफ लगे लाउडस्पीकरों (Loudspeaker) का मुंह मंदिर परिसर की ओर करने के साथ इनकी आवाज को मानक (45 डेसिबल) से भी कम कर दिया गया।

योगी सरकार प्रदेश के गांवों में खोलेगी 1.80 लाख सीएससी

अब सीएम योगी (CM Yogi) ने यह तय किया है कि धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर (Loudspeaker) स्कूलों को दिए जाएंगे। इस निर्णय के अनुपालन में भी सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर आगे आया है। शुक्रवार सुबह मंदिर प्रबंधन की तरफ से दो लाउडस्पीकर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने इन लाउडस्पीकरों को स्कूलों को उपलब्ध करा दिया है। ये लाउडस्पीकर स्कूलों में बच्चों की प्रार्थना सभा, राष्ट्रगान और समय-समय पर स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक समारोहों व अन्य प्रतियोगी कार्यक्रमों में प्रयोग होंगे।

जल शक्ति मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए विधान परिषद के नेता सदन

यह जग जाहिर है कि सीएम योगी (CM Yogi) किसी भी जनहित वाले निर्णय को सबसे पहले खुद पर लागू कर नजीर पेश करते रहे हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में लाउडस्पीकरों (Loudspeaker) की आवाज और कम करने की पहल हुई। अब स्कूलों के लिए लाउडस्पीकर देने की शुरुआत भी इसी मंदिर से हुई है। इसके पहले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के सामने की सड़क को फोरलेन बनवाने के लिए मंदिर परिसर की बाउंड्री तोड़वाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाई थी। उनका संदेश साफ है कि जनहित उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Tags: Gorakhnath Templegorakhpur newsloudspeakerup news
Previous Post

योगी सरकार प्रदेश के गांवों में खोलेगी 1.80 लाख सीएससी

Next Post

कानून और विधि का क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है : राज्यपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
mango pickle
Main Slider

इस तरह से बनाएं आम का चटपटा अचार, यहां देखिए इंस्टेंट रेसिपी

24/06/2026
Coconut Oil
Main Slider

चिपचिपी गर्मी में इन तरीकों से चेहरे पर लाये ग्लो

24/06/2026
Nirjala Ekadashi
Main Slider

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

24/06/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Next Post
Governor

कानून और विधि का क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है : राज्यपाल

यह भी पढ़ें

terrorist

आतंकियों ने की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

18/09/2021
Amazon Sale 2026: पहली बार सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम

Amazon Sale 2026: पहली बार बेहद सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम

14/01/2026
सरकार-किसान संगठनों की बैठक खत्म Meeting of government-farmer organizations ends

सरकार-किसान संगठनों की बैठक खत्म, अगली बैठक चार जनवरी को होगी

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version