• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1008 महिलाओं ने निकाली 5 KM लंबी कलश यात्रा, लोगों ने बरसाए फूल

Writer D by Writer D
25/09/2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
0
Kalash Yatra

Kalash Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर देहात का कंचौसी बाजार भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। यहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मौजूदगी में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ पांच किलोमीटर लंबी कलश यात्रा (Kalash Yatra) निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1008 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारे लगाए। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं भक्ति गीतों और जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थीं।

इस कलश यात्रा (Kalash Yatra) में शामिल महिलाओं की संख्या तीन हजार से अधिक रही, जबकि इसे देखने और भाग लेने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिलाएं कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थीं और उनके पीछे-पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति में डूबकर चल रही थी। यात्रा नगर के कंचौसी बाजार से शुरू होकर दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय तक पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण गूंज उठा।

25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन प्रतिदिन दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी बाजार में होगा। आचार्य शांतनु महाराज प्रवचन देंगे, वहीं हर शाम भजन संध्या और सत्संग का आयोजन होगा। आयोजकों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कलश यात्रा (Kalash Yatra) के दौरान हर गली, हर चौराहे पर आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा। महिलाएं मंगलगीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं और लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पैदल, बैलगाड़ी, बाइक और कारों से पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने इस आयोजन में भाग लिया।

इस आयोजन में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई लोग भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिसको लेकर इंतजाम किए गए हैं। कथा स्थल पर गांवों से पैदल, बैलगाड़ी, बाइक और चारपहिया वाहनों से लोग पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए। आयोजन को लेकर विकास सिंह भोले, डॉ। अमित सिंह, विवेक द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह गुड्डन, रमेश यादव, मुन्नू शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा और प्रेरणा मिलती है। हमारी संस्कृति और परंपराएं कितनी महान और जीवंत हैं।

Tags: kalash yatra
Previous Post

अचानक गुरुग्राम पहुंचे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल

Next Post

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

flag
धर्म

घर में लगाए ये ध्वज, परिवार के लिए होता है लाभदायक

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
Next Post
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

यह भी पढ़ें

maruti suzuki

मारुति सुजुकी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया अलग ऑफर

19/10/2020
Life Imprisonment

पिता और बहन की हत्या करने वाले को आरोपी बेटे को आजीवन कारावास की सजा

03/08/2021
21 सितंबर से पूर्ण लॉकडाउन

देश के इस राज्य की राजधानी समेत 11 शहरों में पूर्ण लॉकडाउन 21 सितंबर से

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version