• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 नवम्बर, विश्व मधुमेह दिवस: जीवन के हर चरण में मधुमेह – स्वास्थ्य, गरिमा और आत्म-प्रबंधन के लिए जागरूकता

Writer D by Writer D
12/11/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Sunil Yadav

Sunil Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मधुमेह (Diabetes) केवल रोग नहीं, बल्कि जीवनशैली से जुड़ा एक संदेश है। इसे जागरूकता, नियमितता और सही देखभाल से हर व्यक्ति अपने जीवन के हर चरण में नियंत्रित कर सकता है।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “Diabetes across life stages” अर्थात् “जीवन के हर चरण में मधुमेह” है, जो यह संदेश देता है कि मधुमेह किसी भी आयु में – बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक — किसी को भी प्रभावित कर सकता है। उचित देखभाल, सही उपचार, शारीरिक गतिविधियां बढ़ाकर और पोषक पदार्थों के सेवन से रोग के होने या रोग की गंभीरता दोनों से बचा जा सकता है ।

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव ने इस अवसर पर आम जन से अपील की है कि —

“हम सभी को अपनी शारीरिक दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। मधुमेह एक ऐसा रोग है जिसे समझदारी, अनुशासन और सही उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। जो लोग पहले से मधुमेह से पीड़ित हैं, वे डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के परामर्श अनुसार दवा एवं आहार का पालन करते हुए भी पूर्णतः स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।”

श्री यादव ने बताया कि मधुमेह (Diabetes) नियंत्रण और रोकथाम के लिए बचपन, युवावस्था, प्रजनन काल और वृद्धावस्था—सभी चरणों में एकीकृत प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को मधुमेह रोगियों के लिए सहायक वातावरण (supportive environment) बनाना चाहिए ताकि वे आत्म-प्रबंधन (self-management) और गरिमामय जीवन जी सकें।

शारीरिक क्रियाकलाप की कमी और स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त, unhealthy भोज्य पदार्थों का सेवन इस बीमारी का प्रमुख कारक है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डायबिटीज (Diabetes) के लिए 5 वैश्विक लक्ष्य (2030 तक) तय किए हैं –

1. 80% लोगों में मधुमेह का निदान हो।

2. निदानित 80% रोगियों का रक्त शर्करा स्तर (Blood Sugar level) नियंत्रित हो।

3. निदानित 80% रोगियों का रक्तचाप नियंत्रण में हो।

4. 40 वर्ष से अधिक आयु वाले 60% मधुमेह रोगी स्टैटिन दवा लें।

5. 100% टाइप-1 मधुमेह (Diabetes)रोगियों को सुलभ इंसुलिन और ग्लूकोज मॉनिटरिंग की सुविधा मिले।

भारत में भी विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day)के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी फार्मासिस्टों से यह अपील किया है कि सभी मरीजों और उनके पारिवारिक जनों को इस रोग के संबंध में जानकारी देकर रोग से बचाएं और रोगियों को स्वस्थ होने तथा स्वस्थ बने रहने के लिए आवश्यक जानकारियां जरूर उपलब्ध कराएं ।

सुनील यादव

Tags: World Diabetes Day
Previous Post

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

Next Post

जानें कैसे बताएं अपने प्रेग्नेंसी होने की खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Pregnant

जानें कैसे बताएं अपने प्रेग्नेंसी होने की खबर

यह भी पढ़ें

Doctors have been shocked to find the weightiest girl born in the UK

यूके में पैदा हुई सबसे ज्यादा वज़न वाली लड़की, डॉक्टर्स हो गए हैरान

01/05/2021
murder

मामूली विवाद में पिता पुत्र की हत्या

27/10/2022
UPSC

UPSC Prelims की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version