• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: नमाज पढ़नी है तो वजू घर से कर के आएं, जुमे की नमाज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
gyanvapi

gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में सर्वे के दौरान वजूखाने (Vazukhana) में शिवलिंग मिलने के हिंदू पक्ष के कथित दावे को लेकर दोनों पक्ष कोर्ट के सामने अपनी-अपनी दलील दे रहे हैं। वहीं इन सबके बीच अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी ने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में लोगों से कम संख्या में नमाज (Jume Ki Namaz) पढ़ने की अपील की है। इतना ही नहीं कमेटी ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन लोगों को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में नमाज पढ़ना है, वो घर से ही वजू (Vazu) करके आएं। वहीं शिवलिंग से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने 30 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।

जुमे की नमाज को लेकर एडवाइजरी जारी

वहीं अब ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) की देखभाल करने वाली अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कमेटी ने अपील किया है कि कम संख्या में लोग ज्ञानवापी में नमाज पढ़ें। साथ ही यह भी कहा कि अगर नमाज पढ़ना भी है तो वे वजू घर से ही करके आएं।

एक कुत्ते ने पति-पत्नी को कर दिया 3500 किमी दूर, जानें पूरा मामला

कमेटी की तरफ से जारी पत्र में लिखा है कि ‘इस मसले के हल के लिये हर मुमकिन कोशिश जारी है। अल्लाह करे जल्द ही इस परेशानी का हल निकल आए। वजू खाना और इस्तिनजा खाना ‘शौचालय’ सील हो जाने से नमाजे पंजगाना में वजू और इस्तिनजा ‘शौचालय’ की दिक्कत पेश आ रही है। जुमा में नमाजियों की तादाद ज्यादा रहती है इसलिये ये दिक्कत ज्यादा पेश आएगी।’

हिंदू पक्ष का दावा- वजूखाने में शिवलिंग

दरअसल वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में 16 मई को एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि वजूखाने में शिवलिंग मिला है। जिसके बाद कोर्ट ने त्तकाल उस जगह को सील करने और पुलिस और सीआरपीएफ को अपनी सुरक्षा में लेेने का आदेश दिया। शिवलिंग को लेकर गुरूवार को वाराणसी जिला कोर्ट में करीब दो घंटे सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष और हिंदू पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अब आगे की सुनवाई 30 मई को होगी।

मक्कड़ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

शिवलिंग का अस्तित्व केवल कथित: मुस्लिम पक्ष

इस दौरान मुस्लिम पक्ष की तरफ़ से अभय यादव ने हिंदू पक्ष की दलील को गलत बताया। कोर्ट के अंदर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर चर्चा के दौरान मुस्लिम पक्ष ने 1991 के इस अधिनियम के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की पिछली सुनवाईयों का हवाला दिया। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि शिवलिंग का अस्तित्व केवल कथित है, यह अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के चलते सार्वजनिक अशांति होती है, जिसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि अन्य किसी को भी मस्जिद पर दावा करने का कोई अधिकार नहीं है।

Tags: gyanpai me shivlinggyanvapi masjidgyanvapi masjid survey casegyanvapi me khulasagyanvapi mosquegyanvapi mosque surveygyanvapi mosque survey report livegyanvapi survey casegyanvapi survey reportgyanvapi survey report livegyanvapi vivaadhindu symbol in masjidJume Ki NamazNational newsSupreme Courtvaranasi court newsvaranasi news
Previous Post

एक कुत्ते ने पति-पत्नी को कर दिया 3500 किमी दूर, जानें पूरा मामला

Next Post

टीवी एक्ट्रेस की हत्या करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
Next Post
terrorists

टीवी एक्ट्रेस की हत्या करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

यह भी पढ़ें

Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

13/01/2025

दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले तीन दिन होगी बारिश, जानिए मौसम का मिजाज

16/10/2021
gulabi gang

गुलाबी गैंग ने बनाया ‘झपट्टामार’ दल, महिलाओं पर की ज्यादती तो गैंग करेंगा पुलिस के हवाले

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version