• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीवी एक्ट्रेस की हत्या करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorists

terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकियों (Terrorists) को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इन दोनों आतंकियों (Terrorists) ने ही टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट (TV Actress Amreen Bhatt) की हत्या की थी। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेरकर मार गिराया। जम्मू कश्मीर के IGP ने कहा कि टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया गया। उन्होंने कहा, कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकवादी मारे गए। हमने 10 आतंकियों को मार गिराया है।

IGP ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के कहने पर टीवी कलाकार की हत्या की थी। घटना स्थल से 1 एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुआ है।

श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर के मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर अहमद वाजा और आफरीन आफताब मलिक के रूप में की गई है। दोनों शोपियां के निवासी हैं। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, 10 साल के मासूम को भी बनाया शिकार

जम्मू कश्मीर के आईजी ने बताया कि अवंतीपोरा में जिन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, उन्होंने ही कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस (TV Actress Amreen Bhatt)  की हत्या की थी। आगे की जानकारी मिलने के बाद बताई जाएगी।

कब हुआ था TV एक्ट्रेस पर हमला?

TV एक्ट्रेस अमरीन (TV Actress Amreen Bhatt)  अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं। तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अमरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, उनके भतीजे को हाथ में गोली लगी थी और भतीजे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Gyanvapi Masjid: नमाज पढ़नी है तो वजू घर से कर के आएं, जुमे की नमाज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

कौन थीं अमरीन भट्ट?

अमरीन भट्ट (TV Actress Amreen Bhatt)  पेशे से टीवी अभिनेत्री और सिंगर थीं। अमरीन सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग वीडियोज अपलोड करती थीं। बताया जा रहा है कि अमरीन पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था और जब उन्होंने इनकार किया तो उनकी हत्या करवा दी गई। अमरीन महज 35 साल की थीं। वह अपने घर में अकेले कमाने वाली महिला थीं। उन्होंने कश्मीर की कई घटनाओं को लेकर वीडियोज भी पोस्ट किए थे। जिसमें उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

Tags: army encountravantipora newscrime newsNational newstv actress amreen bhatt
Previous Post

Gyanvapi Masjid: नमाज पढ़नी है तो वजू घर से कर के आएं, जुमे की नमाज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

Next Post

निकाय चुनाव के लिए बसपा बनाएगी रणनीति, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Mega gift from CM Bhagwant Mann
पंजाब

सीएम मान की मेगा सौगात, 15 गांवों की किस्मत बदलेगी नई सड़क

20/06/2026
Next Post
Mayawati

निकाय चुनाव के लिए बसपा बनाएगी रणनीति, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

यह भी पढ़ें

Mashrafe Murtaza

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के घर को दंगाइयों ने जलाया, शेख हसीना से है कनेक्शन

06/08/2024
देश में कोरोना

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड 57 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब

01/08/2020
Firing on BJP leader

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version