• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी कर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने शादी कर ठगी करने वाले गैंग का मंगलवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूटेरी दुल्हन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी आधार कार्ड बनाकर व नाम बदलकर शादी करवाते थे तथा बाद में दुष्कर्म व दहेज का झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर रुपये हड़पते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि 3 अक्टूबर 2022 को थाना शिकोहाबाद पर हरीबाबू निवासी दिखतौली थाना शिकोहाबाद ने अपनी पत्नी कल्पना के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। हरीबाबू ने आगरा निवासी संजीव दीक्षित पर पत्नी को साथ रखने की शंका जाहिर की थी।

पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आयी कि कल्पना ने अपने मिलने वाली मालती नागर, मनोज एवं गोपाल के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर अब से लगभग 3 माह पूर्व संजीव दीक्षित पुत्र दयाराम निवासी नंगला बोझ थाना डौकी हाल निवासी मौहल्ला एकता कालौनी थाना ताजगंज जिला आगरा से 1,65,000 रूपये ठग कर उससे शादी की और फिर उससे 1,00,000 रूपये की और डिमांड करने लगे। संजीव दीक्षित को इस बात की जब जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधड़ी करके फर्जी आधार कार्ड आरती उपाध्याय का बनवाकर शादी की गयी है, तब उसने यह बात अपने परिजनों को बतायी।

एएसपी ने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस पर दर्ज अभियोग में ठगी करने वाले गैंग की लुटेरी दुल्हन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम आरती उपाध्याय सही नाम कल्पना पत्नी हरीबाबू निवासी दिखतौली थाना शिकोहाबाद, संगीता उपाध्याय सही नाम मालती नागर पत्नी चंदा बाबू निवासी नई आवादी रहना थाना उत्तर व गोपाल पुत्र नाहर सिंह निवासी शेरपुरा भूडा थाना नारखी है।

एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इन लोगों ने पहले भी फर्जी आधार कार्ड बनाकर शादी करके कई अन्य लोगों को भी ठगा है। इस मामले में एक अभियुक्त फरार है। जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

गैंगरेप और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

काम से गांव लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
Shot

काम से गांव लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर पहुंचेगा बिल, ब्रेकडाउन की भी मिलेंगी सूचनाएं

21/03/2023
Dabur

हाजमोला बनाने वाली कंपनी को तगड़ा झटका, मिला इतने करोड़ का टैक्स नोटिस

17/10/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version