• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में गायों के लिए खोला गया ICU, लंपी जैसी बीमारियों का होगा इलाज

Writer D by Writer D
03/11/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
ICU opened for cows

ICU opened for cows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। आपने अस्पतालों में इंसानों के लिए तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं देखी होंगी। गंभीर रूप से पीड़ित लोगों का इलाज आईसीयू वॉर्ड (ICU Ward) में होते हुए देखा होगा। हालांकि, इस तरह की व्यवस्था जानवरों के लिए भी बनाई गई हो, इससे शायद आप वाकिफ नहीं होंगे। अब मध्य प्रदेश के हरदा में एक निजी ट्रस्ट ने गायों (Cows) के लिए नायाब व्यवस्था की है। यहां के एक गौशाला में गायों के लिए आईसीयू वार्ड खोला गया है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा के एक गौशाला (Gaushala) में बने इस आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस आईसीयू वार्ड में गंभीर रूप से बीमार गायों (Cows) के बेहतर इलाज के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। करीब साढ़े सात लाख रुपए की लागत से बने इस आईसीयू वार्ड में गायों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिये एयर कंडीशनर लगाया गया है। साथ ही गायों को ठंड से बचाने के लिए हीटर की व्यवस्था भी की गई है।

गायों के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवाएं भी यहां मौजूद है। गौवंश को लगने वाले वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए यहां एक फ्रिज भी रखा गया है। इसके अलावा इस वार्ड में गायों के लिए नर्मदा नदी से लाकर रेत बिछाई गई है। गायों के सींग और खुर में लगे इंफेक्शन को हटाने के लिए भी यहां इंतज़ाम किए गए हैं।लंपी जैसी बीमारियों के खिलाफ मददगार साबित हो सकता है ऐसा प्रयोग।

पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

बता दें कि देश के कई राज्यों में लंपी वायरस का कहर अभी भी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में हजारों की संख्या में गायों की मौत हुई है।

इस दौरान राजस्थान की हालात बेहद खराब नजर आई। यहां गायों को दफनाने के लिए जमीन कम पड़ गई। कुछ दिनों पहले यहां गायों के शव इधर-उधर पड़े दिखाई दिए थे। ऐसे में गायों के लिए आईसीयू जैसा प्रयोग इस तरह की बीमारियों से निपटने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

Tags: icu for cowsmadhya pradesh newsmp news
Previous Post

पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

Next Post

ED के सामने हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन, अवैध पत्थर खनन मामले में होने थी पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Next Post
Hemant Soren

ED के सामने हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन, अवैध पत्थर खनन मामले में होने थी पूछताछ

यह भी पढ़ें

इस देश के राष्ट्रपति को शख्स ने सरेराह मारा तमाचा, दो लोग हिरासत में

08/06/2021
Balkrishna Tripathi

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

20/08/2024
Murder

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version