• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिफाफा गैंग के सरगना समेत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने लिफाफा गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना को उसके चार साथियों समेत गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार व चोरी और लोगों से टप्पेबाजी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि विगत काफी समय से शाहजहांपुर और उसके आसपास के जनपदों में लिफाफा गैंग ने आतंक मचा रखा था। यह पूरा गैंग रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बुजुर्ग व्यक्तियों एवं महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और टप्पेबाजी कर उनके आभूषण और नकदी पार कर ले जाते थे। पुलिस ने पूरे गैंग को पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

एसपी ने बताया कि आज तड़के करीब पांच बजे थाना सदर बाजार पुलिस व एसओजी टीम ने रोडवेज बस स्टैण्ड के पास गैंग के सरगना व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए टप्पेबाज जनपद बरेली के थाना किला क्षेत्र निवासी मोबीन, मोहम्मद नासिर उर्फ गुडडू व वसीम उर्फ गुडडे, थाना सीवीगंज क्षेत्र निवासी मुश्तकीम और थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी मुजाहिद हैं। टीम को टप्पेबाजों के कब्जे से दो अवैध हथियार व कारतूस, लोगों से चोरी और टप्पेबाजी कर उड़ाए गए आभूषण व चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि यह लोग भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीधे-साधे राहगीरों व लोगों को अपनी बातों में उलझाते हैं फिर उन्हें उनके गंतव्य स्थान पर छोड़ने की बात कह कर अपनी कार में बैठा लेते हैं। जिसके बाद झांसे में लेकर उनके आभूषण व नकदी लिफाफे में रख लेते और मौका मिलते ही उन्हें कंकड़ आदि से भरा लिफाफा थमा देते हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने 25 से 30 घटनाएं कबूली गई हैं। पुलिस अभियुक्तों द्वारा आस-पास के जनपदों में की गयी घटनाओं के बारे के जानकारी जुटा रही है।

Tags: crime news in hindishahjhanpur news
Previous Post

पूर्व प्रधान की गला काटकर निर्मम हत्या

Next Post

प्लाई फैक्ट्री के मैनेजर की मारपीट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
Murder

प्लाई फैक्ट्री के मैनेजर की मारपीट कर हत्या

यह भी पढ़ें

भगवान श्री राम मंदिर RAM MANDIR

रामेश्वरम में 613 किलोग्राम का बना घंटा पहुंचा अयोध्या,10 किमी तक सुनाई देगी ॐ की ध्वनि

07/10/2020
8GB RAM या 16GB RAM? 2025 में कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना होगा बेहतर डील

8GB vs 16GB RAM: कौन-सा स्मार्टफोन होगा बेहतर डील?

26/11/2025
land for job scam

Land for Job Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, लालू-तेजस्वी का करीबी अरेस्ट

11/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version