• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

Writer D by Writer D
05/11/2025
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Monorail Train

Monorail Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के वडाला डिपो में वडाला-जीटीबी नगर स्टेशन के पास ट्रायल के दौरान एक मोनोरेल ट्रेन (Monorail Train) अचानक एक ओर झुक गई। घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) और महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन (Monorail Train) हल्की झुकी हुई दिखाई दे रही है। मुंबई अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। मोनोरेल में मौजूद चालक दल के दो सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा सिग्नलिंग सिस्टम के परीक्षण के दौरान हुआ।

सामने आई ये वजह

हालांकि, इस घटना को लेकर महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने बयान में बताया कि यह घटना सिस्टम अपग्रेडेशन के हिस्से के रूप में चल रहे एडवांस सिस्टम ट्रायल के दौरान हुई। इन ट्रायल्स में नई Communication-Based Train Control (CBTC) सिग्नलिंग तकनीक की जांच की जा रही थी, जिसे Medha SMH Rail Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा लागू किया जा रहा है।

संस्थान ने कहा, ये परीक्षण पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण में और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य worst-case यानी अत्यधिक परिस्थितियों का अनुकरण करके सिस्टम की मजबूती और तैयारी का मूल्यांकन करना है। इस दौरान ट्रेन में केवल दो तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें एक ऑपरेटर भी शामिल था। बताया गया है कि मुंबई मोनोरेल (Monorail Train) की यात्री सेवाएं पहले से ही 20 सितंबर से अस्थायी रूप से निलंबित हैं। यह कदम लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और प्रणाली के उन्नयन कार्य के लिए उठाया गया था।

इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बार-बार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की थी। पिछले महीनों में 20 अगस्त और 15 सितंबर को आई तकनीकी खराबियों के चलते सैकड़ों यात्री अलग-अलग स्थानों पर दो मोनोरेल ट्रेनों में फंस गए थे।

20 अगस्त 2025 को, भारी बारिश के दौरान चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशन (Bhakti Park Station) के बीच मोनोरेल (Monorail Train)  खराब हो गई थी, जिससे 500 से अधिक यात्री ट्रेन में फंस गए थे। 15 सितंबर 2025 को, एक अन्य मोनोरेल ट्रेन (Monorail Train) में सॉफ्टवेयर खराबी आने से वडाला स्टेशन (Wadala Station) के पास 17 यात्रियों की आपातकालीन निकासी करनी पड़ी थी। उस दिन सेवाएं दो घंटे से अधिक बाधित रहीं।

Tags: Monorail TrainMumbai News
Previous Post

पीएम कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर, डीएम तड़के पहुंचे कार्यक्रम स्थल

Next Post

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
gold

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना... कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना का कहर: उप्र के 13 जिलों में भेजे गये नोडल अफसर, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी

08/04/2021

विधायक डा.नीरज बोरा ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट

11/04/2022
Nitin Naveen reached Lucknow, Yogi welcomed him

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, योगी ने किया स्वागत

04/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version