• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

Writer D by Writer D
05/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के गोमतीनगर में एक नामी ज्वेलरी कंपनी के शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। चार साल से शोरूम में काम कर रही कोमल श्रीवास्तव ने धीरे-धीरे 2.5 किलो सोना (Gold) और हीरे जड़े जेवर चुरा लिए, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। महज 22,000 रुपये प्रति माह की सैलरी वाली ये महिला लग्जरी लाइफ जी रही थी। पुलिस जब इसके घर पहुंची तो महिला और उसका पति फरार हो चुके थे।

शोरूम के अधिकारियों के मुताबिक, यह चोरी चार सालों में धीरे-धीरे हुई, जब कोमल ने स्टॉक वेरिफिकेशन के बहाने सोना vऔर जेवर गायब किए। दीपावली की रात जब एक ग्राहक ने बायबैक स्कीम के तहत सोना मांगा, तो कोमल का जवाब चौंका देने वाला था। “वह तो गल गया।” काउंटर स्टाफ ने सवाल किया, “सोना (Gold) गलाने की क्या जरूरत?” लेकिन कोमल ने टालते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। ग्राहक के जाने के बाद स्टाफ ने मैनेजर धीरज डाल को सूचना दी। इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने जांच करनी शुरू कर दी।

मैनेजर धीरज ने तुरंत पिछले 5-6 दिनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में कोमल की हरकतें संदिग्ध लगीं। वह सोने के कड़े, सिक्के और जेवरों को चुपके से अपनी साड़ी या बैग में छिपाती नजर आई। 15-16 अक्टूबर को तो उसने खुलेआम जेवर कपड़ों में लपेटकर बाहर निकाला। स्टॉक मिलान में खुलासा हुआ कि 2.5 किलो सोना (Gold) गायब है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹2.5 करोड़ बताई जा रही है। इससे पहले भी छोटी-मोटी चोरियां—कुछ कड़े, सिक्के—रिपोर्ट हो चुकी थीं, लेकिन कोमल का भरोसा स्टाफ पर इतना गहरा था कि कोई गहराई से जांच नहीं हुई।

धीरज डाल ने बताया, “कोमल कोविड के बाद नौकरी की तलाश में आई थी। उसकी फैमिली बैकग्राउंड सामान्य लगी, इसलिए हमने बैक ऑफिस एक्जीक्यूटिव की जिम्मेदारी सौंपी। चार साल में उसने सबका विश्वास जीत लिया। प्रबंधन ने कोमल को मौका दिया। उसके घर जाकर सोना लौटाने को कहा। लेकिन वह फरार हो गई। स्टाफ मेंबर ने कहा, “घर पहुंचे तो उसने कहा, ‘जो आपका हो ले लीजिए।’ उसके बाद हमें यकीन हो गया कि मामला गहरा है।

₹22 हजार सैलरी पर ‘लग्जरी लाइफ’

घर की तलाशी में लाखों का सोना, हीरे जड़े जेवर बरामद हुए। इतना ही नहीं, उसने ₹70-75 लाख का फ्लैट खरीदा और कार का लोन भी चुकाया। पुलिस को शक है कि चुराया गया सोना पिघलाकर बाजार में बेचा गया होगा। ADCP पूर्वी अमित कुमावत ने बताया, “गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज है। तीन सालों की चोरी का मामला है। गहन जांच चल रही है। सीसीटीवी, बैंक रिकॉर्ड और कॉन्टैक्ट्स सब चेक हो रहे हैं।

इस केस ने नया ट्विस्ट तब लिया जब कोमल के पति ने महानगर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि शोरूम प्रबंधन और धीरज ने कोमल के साथ अनुचित व्यवहार’ किया और झूठे इल्जाम लगाए। निशातगंज पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है, जबकि चोरी का केस गोमतीनगर थाना संभाल रहा।

Tags: Lucknow News
Previous Post

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

Next Post

संजय राउत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Sanjay Raut

संजय राउत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें

power generation

यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, इन शहरों में हुई महिला सीट

30/03/2023
Case Filed

महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

03/01/2023
Nitish Kumar

… और गिर गए नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version