• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी के सैनिक स्कूल का नाम जनरल रावत के नाम पर किया गया है, लगेगी आदमकद प्रतिमा: योगी

Writer D by Writer D
23/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi participated in Uttarayani Kauthig

CM Yogi participated in Uttarayani Kauthig

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन सिंह रावत की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए ही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सैनिक स्कूल का नामकरण जनरल विपिन रावत के नाम पर किया गया। वहां पर जनरल रावत आदमकद प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उनके जन्मदिन पर 16 मार्च को वहां भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। उत्तराखण्ड देवभूमि तो है ही लेकिन देवभूमि होने के साथ ही देश की रक्षा में अग्रिम पंक्ति में प्रतिनिधित्व करने वाली भूमि भी है। भारतीय सेना में वहां के हर घर से कोई न कोई सदस्य है। सेना में नायक से लेकर जनरल की पोस्ट तक में उत्तराखण्ड का सपूत देखने को मिलता है। वहां के लोग देश की रक्षा करने में अपने को गौरवशाली और सौभाग्यशाली भी समझते हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज यानि सोमवार को लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद की ओर से चल रहे उत्तरायणी कौथिग (Uttarayani Kauthig) के अंतिम दिन समापन अवसर पर कही। वह कौथिग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश के पूर्व सीडीएस रहे जनरल विपिन सिंह रावत के छोटे भाई कर्नल विजय सिंह रावत को वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान से विभूषित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत इस आयोजन में कई बार आ चुके थे।

मकर संक्रांति पर 14 जनवरी से शुरू हुए दस दिवसीय उत्तरायणी कौथिग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उत्सव जहां वर्तमान पीढ़ी के सामने अपनी संस्कृति और परम्परा प्रस्तुत करता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत और श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी मूर्तरूप देता है। उन्होंने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष है। 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा लहराकर हर भारतवासी ने साबित कर दिया था कि चाहे मजहब अलग हो, भाषा अलग हो लेकिन देश के प्रति भावना एक है। उस समय भारत की 140 करोड़ की आबादी एक स्वर में बोल रही थी।

सीएम योगी ने राज्यपाल को “मेरे राम मेरी रामकथा” नामक पुस्तक की भेंट

उन्होंने (CM Yogi) उस समय प्रधानमंत्री जी ने कुछ संकल्प गिनाए थे। कहा था कि अगर कोई गुलामी का चिन्ह है तो उसे मिटाना होगा। अपनी विरासत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। अपने कर्तव्य को निभाना है। जो जहां पर है वह अपने कर्तव्य को ठीक प्रकार से निभाना होगा। सबको साथ लेकर चलना होगा। यहीं से प्रारम्भ होगा एक भारत श्रेष्ठ का निर्माण। भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। उत्तर प्रदेश में जी 20 की कुछ मीटिंग होगी। दुनिया को अपनी समृद्धि को दिखाने का यह एक अवसर है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गाजियाबाद में उत्तराखण्ड के भवन का निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। जमीन दे दी गई है, पैसा भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पर्वतीय परिषद और नगर निगम के बीच समझौता करा दिया जाएगा, जिससे आप अपना काम करें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग एक साथ कोई प्रस्ताव लाएं। सब अलग-अलग बात करते हैं, एक स्वर में बोले।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ाने, खेतों में रसायनिक खादों के प्रयोग न करने की बात भी कही। बताया कि उत्तराखण्ड में मेरे बचपन के 14-15 साल बीते हैं। खेतों में जब कोई कीड़ा लग जाता था तो मां गंगा जल का पानी छिड़क देती थी। सब ठीक हो जाता था। इसके अलाव उन्होंने वहां की गढवाली, जौनसारी बोली में कोई साहित्य है तो उसे भाषा संस्थान से प्रकाशित करवा जाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में सकारात्मक सोच है, वहां के तो पशु भी हिंसक नहीं है। अंत में पर्वतीय महापरिषद के लोगों से कहा कि आपकी समस्या के समाधान के लिए हम तो बैठे ही हुए हैं।

इससे पहले, पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए अपनी कुछ मांगे भी रखी। कार्यक्रम में विधायक गोपाल टण्डन व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।

Tags: cds bipin rawatcm yogiLucknow Newsuttarayani kauthig
Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराज हैं अखिलेश यादव, ले सकते है बड़ा एक्शन

Next Post

पहली बार संगम की रेती पर बनी टेंट सिटी, इतना है किराया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Tent City

पहली बार संगम की रेती पर बनी टेंट सिटी, इतना है किराया

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

कार लूटने वाले तीन कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार

16/12/2022
Boxing

मौत का मैच, पंच लगते ही बॉक्सिंग रिंग में बॉक्सर ने तोड़ा दम

14/07/2022
lord ram

अयोध्या के अलावा कई जगहों पर आज भी हैं मौजूद हैं प्रभु राम के निशान

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version