• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामचरितमानस विवाद में एक्टिव हुए अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद को किया तलब

Writer D by Writer D
28/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swami Prasad Maurya

Akhilesh Yadav is angry with Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रामचरितमानस (Ramcharit Manas) की चौपाई पर बयान देकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) घिर गए हैं। साधु-संतों से लेकर हिंदू संगठनों, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विवादित बयान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अब विवाद बढ़ने के बाद एक्टिव मोड में आते नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने रामचरितमानस विवाद के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किया है। स्वामी प्रसाद यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपना पक्ष रखने के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे हुए हैं।

सपा कार्यालय में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात चल रही है। सपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर अखिलेश यादव ने उन्हें तलब किया है। बताया जाता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर बयान और उसके बाद भी लगातार बयानबाजी से अखिलेश यादव नाराज हैं।

गौरतलब है कि सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से किनारा कर लिया था। शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बायन से किनारा करते हुए कहा था कि सपा राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। हालांकि, पूरे विवाद पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुप्पी साधे रखी जिसे लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे थे।

इस पेड़ से होगी करोड़ों की कमाई, एक एकड़ में लगाकर सालों तक मिलता है मुनाफा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के मौन को सहमति बता दिया था। स्वामी प्रसाद के इस बयान को अखिलेश यादव की उनसे नाराजगी की वजहों में से एक माना जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने अखिलेश यादव की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किए जाने से कुछ ही समय पहले सवाल उठाए थे।

स्वामी चक्रपाणि ने भी अखिलेश की चुप्पी और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को सहमति करार दिया था। उन्होंने कहा था कि सपा को यूपी की जनता माफ नहीं करेगी। अब विवाद ने तूल पकड़ा, उंगली सीधे अखिलेश यादव की ओर उठने लगी तब सपा एक्शन में आई और स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब कर लिया।

Previous Post

इस पेड़ से होगी करोड़ों की कमाई, एक एकड़ में लगाकर सालों तक मिलता है मुनाफा

Next Post

CTET रिवाइज्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
CTET

CTET रिवाइज्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

winter care

सर्दीयों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन खास बातों को रखें याद

10/11/2021
CM Yogi

पेशेंट और अटेंडेंट के प्रति पेशेंस का भी भाव रखें डॉक्टर : योगी

03/08/2024

ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ाया ड्रोन, मचा हड़कंप

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version