• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण के बाद दस साल के बच्चे की हत्या, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/09/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र से लापता हुए किशोर की हत्या (Murder) उसके मोहल्ले में रहने वाले युवकों ने कर दी। अभियुक्तों ने किशोर को अगवा करके बरगदिया घाट पर ले गए और वहीं गंगा में डुबोकर हत्या (Murder) कर दी और शव को नदी में बहा दिया। इसके बाद घरवालों को फोन करके छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

फिलहाल पुलिस की टीमें और गोताखोर शव की तलाश कर रही है। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने जुर्म भी कबूल कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार रात कैंट थाना क्षेत्र के मंकू पुरवा निवासी मुरसलीन पुत्र यामीन लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की तो कहीं उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को पिता मुरसलीन के पास एक फोन आया और छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस पर पुलिस को उसने फौरन सूचना दी।

अपहरण का मामला होने के चलते हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस के जरिये चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जो उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपितों ने बताया कि किशोर की हत्या (Murder)करके गंगा नदी में शव को बहा दिया है। इसके बाद से पुलिस की टीमें और गोताखोर बराबर गंगा नदी में शव की तलाश में जुटी हुई है।

स्कूटी पर बैठाकर ले गये बरगदिया घाट

थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपित बल्लू, आमिल, समीर और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपितों ने घटना को कबूल लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मुन्ना उर्फ रहमान को मैकूपुरवा से स्कूटी पर बैठा कर हम लोग बरगदिया घाट ले गए। वहां पर ले जाकर पकड़े जाने के डर से तुरन्त ही गंगा नदी में डुबोकर मार दिया और नदी में शव को बहा दिया। निशानदेही पर पुलिस शव की बरामदगी का प्रयास गोताखोर टीम के सहयोग से कर रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी अभियुक्तों ने जंगल में फेंका है जिसकी तलाश की जा रही है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

पन्द्रह हजार रुपए का ईनामिया गिरफ्तार

Next Post

दो किलो चरस व गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
arrested

दो किलो चरस व गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

loan

देश में कारोबारियों को बिना गारंटी कर्ज देने की नई व्यवस्था शुरू

11/08/2020
RBI की तीसरी बैठक

अर्थ : RBI ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना

06/01/2021
डीएम को हटाने की मांग

हाथरस केस : पीड़िता के भाई ने की डीएम को हटाने की मांग

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version