• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार साल की मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को फांसी, दो महीने में कोर्ट ने सुनाई सजा

Writer D by Writer D
04/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में दोषी सोनू गुप्ता (20) को अदालत ने फांसी की सजा (Death penalty ) सुनाई है। साथ ही 20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने सोनू को कल ही दोषी करार दिया था। उसने कोर्ट में कुबूल किया कि यह दरिंदगी उसने ही की थी। सिटी फोरेस्ट के पास ही अपने घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही बच्ची को वह उठाकर ले गया था।

मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। घटना दिनांक 1 दिसंबर 2022 की है। विशेष लोक अभियोजक संजीव बखारवा ने बताया मुकदमा पीड़िता के पिता ने लिखवाया था। एक दिसंबर को बच्ची को उसकी दादी लगभग दोपहर 1:00 बजे स्कूल से लेकर आई थी,परिवार के लोग घर के अंदर खाना खा रहे थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

तभी सोनू गुप्ता ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण कर लिया, सिटी फॉरेस्ट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते वक्त बच्ची की आवाज बंद करने के लिए पास में ही पोट्टी से सने डायपर को उठाकर बच्ची के मुंह में ठूंस दिया था। बच्ची की लाश हत्या के बाद वहीं छुपा दी।

पूर्व मंत्री की बेटी को मिली तेजाब फेंकने की धमकी

मामले में कुल 16 गवाह पेश किए गए। मामले में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। मामले की अंतिम सुनवाई पोक्सो कोर्ट अदालत में हुई। सोनू गुप्ता को सजा दिलाने में पुलिस द्वारा दिए गए साक्ष्य अहम रहे।

बच्ची का पूरा परिवार रहा अदालत में मौजूद

अदालत में सोनू गुप्ता की सजा पर सुनवाई के लिए मृतक मासूम बच्ची का पूरा परिवार मौजूद था। पीड़िता के पिता, मां और दादी अदालत से सोनू गुप्ता के लिए फांसी (Death penalty ) की गुहार लगा रहे थे। अदालत में पीड़िता की मां फूट-फूटकर रो रही थी, वहीं पीड़िता की 3 साल की छोटी बहन अदालत में अपनी बहन को ढूंढ रही थी ,जिसे कितना भी समझाने पर विश्वास नहीं था कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही।

Tags: crime newsghaziabad news
Previous Post

पूर्व मंत्री की बेटी को मिली तेजाब फेंकने की धमकी

Next Post

जानें कब जारी होगा CBSE बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
CBSE

जानें कब जारी होगा CBSE बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड

यह भी पढ़ें

mahendra singh

नामामि गंगे की दर्ज पर यमुना को भी अविरल एवं निर्मल बनाया जायेगा : महेन्द्र सिंह

11/06/2021

इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

23/01/2022
Hyatt Hotel

हयात होटल में बंधकों को सुरक्षाबलों ने कराया मुक्त, 40 की मौत, सभी दहशतगर्द ढेर

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version