• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तालिबान किसी दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगा…’, बोलीं तसलीमा नसरीन

Writer D by Writer D
18/02/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Taslima Nasreen

Taslima Nasreen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने कराची पुलिस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार की शाम शाह-ए-फैसल स्थित पुलिस मुख्यालय पर हमले में शामिल सभी आतंकियों को करीब चार घंटे तक चली गोलीबारी के बाद मार गिराया गया।

कराची पुलिस मुख्यालय में आतंकियों के घुसने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। इस बीच कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen ) ने ट्वीट कर पाकिस्तान की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और तंज किया है।

तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा है कि आईएसआईएस की जरूरत नहीं, पाकिस्तान में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तानी तालिबान ही काफी है। तस्लीमा नसरीन इतने पर ही नहीं रुकीं। तस्लीमा नसरीन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि अगर किसी दिन तालिबान, पाकिस्तान पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेगा तो भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen ) का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के कराची स्थित कराची पुलिस के मुख्यालय में ग्रेनेड फेंकने के बाद कुछ आतंकी घुस गए थे। करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया जबकि दो ने खुद को बम से उड़ा लिया था।

इन सेविंग स्कीम्स पर सरकार दे रही जबरदस्त ब्याज, बैंकों की FD से अधिक रिटर्न

गौरतलब है कि कराची पुलिस मुख्यालय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले मेन आर्टरी रोड पर स्थित है। इस रोड पर घटना के बाद ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा। पिछले महीने पेशावर में भी टीटीपी के एक आतंकी ने आत्मघाती हमला किया था। मस्जिद के अंदर हुए इस हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जिनमें सबसे अधिक पुलिसकर्मी थे।

बता दें कि तस्लीमा नसरीन ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की तुलना जिस आतंकी संगठन आईएसआईएस से की है, उसे दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन माना जाता है। आईएसआईएस को दुनिया का सबसे धनवान आतंकी संगठन भी माना जाता है।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan NewsTaslima Nasreen
Previous Post

इन सेविंग स्कीम्स पर सरकार दे रही जबरदस्त ब्याज, बैंकों की FD से अधिक रिटर्न

Next Post

UGC NET 2023 एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Next Post
UGC NET Admit Card Released

UGC NET 2023 एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Road Accident

हादसों का रविवार: अलग-अलग घटनाओं में मासूम समेत पांच की मौत

19/09/2022
iQOO 13

मार्केट में दस्तक देने आ रहा है iQOO 13, फीचर्स और लुक देख उड़ जाएंगे होश

19/11/2024
Arrested

कुत्तों को बर्बरतापूर्वक डंडे से पीटने का आरोपी भेजा गया जेल

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version