• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन सेविंग स्कीम्स पर सरकार दे रही जबरदस्त ब्याज, बैंकों की FD से अधिक रिटर्न

Writer D by Writer D
18/02/2023
in Business
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार का दावा है कि विभिन्न सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes) की मौजूदा ब्याज दरें सरकारी और प्राइवेट बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से अधिक हैं. पिछले दिनों संसद में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में समय-समय पर बाजार के सेंटिमेंट के अनुसार बदलाव किया जाता है. सरकार कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम्स चलाती है. इनमें से प्रमुख- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और किसान विकास पत्र (KVP) हैं.

चुनिंदा स्कीमों की ब्याज दरें बढ़ी थीं

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि चुनिंदा छोटी बचत योजनाओं (Saving Schemes) पर ब्याज दरों को अंतिम बार वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में बढ़ाया गया था. उन्होंने कहा कि छोटी बचत योजनाओं पर लागू होने वाली ब्याज दरें कई कारणों पर निर्भर करती हैं. इस बार के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए नई स्कीम महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट शुरू करने का ऐलान किया है.

ये स्कीम दो साल की निवेश अवधि के लिए हैं. इस स्कीम में निवेश की राशि पर सालाना 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए वन टाइम सेविंग स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र दो साल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.

सरकार की 12 स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes)

स्मॉल सेविंग स्कीम (Saving Schemes) की ब्याज दरों को हर तिमाही पर रिव्यू किया जाता और इनमें बदलाव भी किया जाता है. जनवरी-मार्च तिमाही के लिए केंद्र सरकार ने 12 छोटी बचत योजनाओं में से 8 की ब्याज दरों में इजाफा किया है. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र पर सरकार ने ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. किसान विकास पत्र पर फिलहाल 7.2 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.

PPF में निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में जनवरी से मार्च तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ था. पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1 फीसदी और सुकन्या समृद्धि पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) की मौजूदा ब्याज दर 8 फीसदी है. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.

हर-हर महादेव के उदघोष से गूंज रहा बाबा विश्वनाथ का दरबार, कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा

Tags: Investmentsaving schemessmall saving schemes
Previous Post

हर-हर महादेव के उदघोष से गूंज रहा बाबा विश्वनाथ का दरबार, कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा

Next Post

‘तालिबान किसी दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगा…’, बोलीं तसलीमा नसरीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
Taslima Nasreen

'तालिबान किसी दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगा...', बोलीं तसलीमा नसरीन

यह भी पढ़ें

Anwarul Azim Anar

कोलकाता में मिला बांग्लादेश के सांसद का शव, नौ दिन से थे लापता

22/05/2024
Encounter

‘मिट्टी में मिल गए’ कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले, मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाश

14/05/2023
e-Access Vs Ather 450: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, किसकी रेंज है ज्यादा?

e-Access Vs Ather 450: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट?

16/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version