• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

Writer D by Writer D
23/09/2026
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ने की स्थिति बन रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। इस तरह 26 से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक शाखाओं की सामान्य सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं पर होने वाले नकदी लेनदेन, चेक से जुड़े काम, ऋण संबंधी प्रक्रियाओं और ग्राहकों के प्रत्यक्ष संपर्क वाली सेवाओं पर असर पड़ सकता है। प्रदेश में इस हड़ताल से कुल कितनी राशि का कारोबार प्रभावित होगा, इसका फिलहाल कोई आधिकारिक अनुमान उपलब्ध नहीं है। हालांकि, 11 सितंबर को हुई पिछली एक दिवसीय बैंक हड़ताल में अकेले लखनऊ में करीब 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ने की जानकारी सामने आई थी। वाराणसी में भी लगभग 800 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित होने की सूचना थी।

कर्मचारियों की मुख्य मांग पांच दिन बैंकिंग

बैंक यूनियन पदाधिकारी पुष्पांकर जैन ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में है। उनके मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के लिए कामकाज के समय में जरूरी समायोजन का प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है, लेकिन इस संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि यूनियन की मांगों में पेंशन से जुड़े लंबित विषयों के साथ प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी पीएलआई व्यवस्था में सुधार भी शामिल है। कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए प्रोत्साहन व्यवस्था में समान अवसर और स्पष्ट मानदंड तय करने की मांग की जा रही है। यूनियन का कहना है कि पीएलआई का निर्धारण बैंक के सामूहिक प्रदर्शन को आधार बनाकर किया जाना चाहिए।

माह के अंत में छमाही बंदी भी

30 सितंबर को छमाही वित्तीय बंदी होने के कारण इस अवधि में बैंकिंग संस्थानों में वित्तीय अभिलेखों और खातों से संबंधित प्रक्रियाएं भी चलती हैं। ऐसे में हड़ताल, दो दिन के नियमित अवकाश और छमाही बंदी के एक साथ पड़ने से महीने के अंतिम दिनों में बैंक शाखाओं में लंबित कार्य बढ़ने की आशंका है।

ऑनलाइन सेवाओं से ग्राहकों को राहत की उम्मीद

हड़ताल का असर मुख्य रूप से शाखाओं में होने वाले प्रत्यक्ष कामकाज पर पड़ने की संभावना है। यूपीआई, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग तथा एटीएम सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार पांच दिनों तक शाखाओं का काम प्रभावित होने पर कुछ इलाकों में एटीएम में नकदी भरने और चेक निपटान जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी है, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले पूरा कर लें। विशेष रूप से नकदी की आवश्यकता, चेक जमा करने और ऋण अथवा अन्य वित्तीय दस्तावेजों से जुड़े जरूरी कार्य समय रहते निपटाने से हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित असुविधा से बचा जा सकता है।

Tags: bank strike
Previous Post

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

Next Post

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Next Post

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

30/10/2024
Maha Kumbh

मौनी अमावस्या पर अपनी लेन में बने रहें, जिस घाट पर पहुंचें वहीं स्नान करें

28/01/2025
corona virus

इस उम्र की महिलाओं में कोविड का खतरा सबसे ज्यादा

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version