• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP GIS: प्रदेश के एक-एक जिले तक पहुंचेगी निवेश की बहार

Writer D by Writer D
18/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपीजीआईएस (UP GIS) के माध्यम से प्रदेश के सभी हिस्सों में निवेश के माध्यम से विकास की गंगा बहाने की योगी सरकार (Yogi Sarkar) की योजना रंग लाती दिख रही है। प्रदेश का ऐसा कोई भी क्षेत्र, मंडल या जिला नहीं है, जहां निवेश के लिए प्रस्ताव न प्राप्त हुए हैं। योगी सरकार के सबसे पसंदीदा सेक्टर की बात करें तो एमएसएमई के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश के लिए एमओयू दर्ज किए गए हैं। जब यह एमओयू धरातल पर उतरेंगे तो इनके माध्यम से प्रत्येक जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार को एमएसएमई सेक्टर में 1.37 लाख करोड़ के निवेश वाले 8,829 एमओयू प्राप्त हुए हैं। इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में 18 लाख रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना पहली पसंद

एमएसएमई के तहत निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिले पहली पसंद के रूप में सामने आए हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर पहले पायदान पर रहा है। इस जिले में निवेश के लिए कुल 392 एमओयू किए गए, जिसके माध्यम से 18,693 करोड़ रुपए से उद्यम लगाए जाएंगे। इनमें ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लेकर इंडस्ट्रियल पार्क, पैकेजिंग यूनिट, ऑटोमोबाइल पार्ट्स समेत कई इंडस्ट्रीज शामिल हैं। दूसरे पायदान पर आगरा है, जहां के लिए 78 एमओयू हुए हैं और 13,543 करोड़ रुपए का निवेश होगा। तीसरे पायदान पर गाजियाबाद है जहां 12,887 करोड़ का निवेश होना संभावित है, जिसके लिए एमएसएमई सेक्टर के तहत सबसे ज्यादा 2266 एमओयू साइन किए गए हैं। वहीं मेरठ के लिए 396 एमओयू के माध्यम से 10,542 करोड़ का निवेश संभावित है।

टॉप-10 जिलों में 60 प्रतिशत निवेश

प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी को भी एमएसएमई के अंतर्गत 212 एमओयू दर्ज किए गए हैं। इसके माध्यम से 5,404 करोड़ रुपए का निवेश होगा। वहीं मुरादाबाद में 132 एमओयू के जरिए 5090 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे। कानपुर नगर (322 एमओयू) में 4,587 करोड़, राजधानी लखनऊ (201 एमओयू) में 4,558 करोड़, अलीगढ़ (196 एमओयू) में 4,224 करोड़ और हापुड़ (208 एमओयू) में 3,926 करोड़ रुपए के निवेश होने हैं। इन टॉप-10 जिलों के माध्यम से ही प्रदेश में कुल 4,403 एमओयू हुए हैं, जिसमें 83,454 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। यह निवेश कुल एमओयू के 60 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

धार्मिक महत्व वाले जिलों में भी पहुंचा निवेश

प्रदेश के धार्मिक महत्व वाले जिलों में भी निवेश के लिए एमओयू किए गए हैं। योगी सरकार द्वारा इन जिलों में सभी क्षेत्रों में विकास की जो बयार बहाई गई है, उससे निवेशक काफी उत्साहित हैं। महादेव की नगरी वाराणसी में 5,404 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है तो गोरखपुर में 79 एमओयू के माध्यम से 1,764 करोड़ का निवेश होगा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में 78 एमओयू हुए हैं जिनके जरिए 1,050 करोड़ रुपए निवेश की संभावना है। संगम नगरी प्रयागराज में 68 एमओयू के द्वारा 1,020 करोड़, चित्रकूट में 126 एमओयू के माध्यम से 826 करोड़ और भगवान राम की नगरी अयोध्या में 70 एमओयू से 611 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावित हैं।

बुंदेलखंड भी नहीं रहा पीछे

कभी प्रदेश के पिछड़े इलाकों में पहचाना जाने वाला बुंदेलखंड भी योगी सरकार के प्रयासों से निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर सामने आया है। इसके अंतर्गत चित्रकूट में 126 एमओयू के माध्यम से 826 करोड़ रुपए का निवेश होना है तो महोबा के लिए 58 एमओयू किए गए हैं जिनमें 760 करोड़ रुपए का निवेश संभावित है।

वहीं झांसी (45 एमओयू) में 476 करोड़, बांदा में 52 एमओयू से 370 करोड़, हमीरपुर (30 एमओयू) में 318 करोड़, ललितपुर (28 एमओयू) में 292 करोड़ और जालौन (16 एमओयू) में 188 करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है। कुल मिलाकर बुंदेलखंड के इन जिलों में 3,230 करोड़ रुपए के निवेश हेतु 355 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Tags: Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

महाशिवरात्रि पर अनुष्ठान में रत रहे सीएम, की लोक कल्याण की मंगलकामना

Next Post

भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमले: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमले: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

बॉलीवुड की इस फिल्म से डर गया था पाकिस्तान, जेपी दत्ता को मिली थी जान से मारने की धमकी

15/08/2021
shobhita dhulipala

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्ट्रेस ने कराया हॉट और बोल्ड फोटोशूट

08/02/2021
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

SSC ने CHSL टियर 1 2021 की जारी की आंसर-की, यहां कर सकते है आपति दर्ज

23/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version