• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदान से पहले बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
18/04/2024
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
BSP

BSP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी राकेश कुमार कुशवाहा बरुआ को घोषणा के आठ दिन बाद ही अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटाकर बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

निष्कासन की विज्ञप्ति शाम को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जारी की है। कैलाशपाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। अभी नए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने काफी इंतजार के बाद 9 अप्रैल को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से राकेश कुशवाहा बरुआ को प्रत्याशी घोषित किया था।

इसकी घोषणा बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में की थी। इस दौरान दोनों मंडल प्रभारी कैलाश पाल और बीडी फुले, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार मौजूद थे। बुधवार की शाम को बसपा की ओर से जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने राकेश कुशवाहा बरुआ के पार्टी से निष्कासन की विज्ञप्ति जारी की।

निष्कासन का कारण अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है। इस संबंध में बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने बताया कि राकेश कुशवाहा को निष्कासित करने के साथ ही जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटाकर बीके गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कैलाश पाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। उधर, राकेश कुशवाहा बरुआ का कहना है कि उन्हें पार्टी सुप्रीमो मायावती की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को मायावती ने जौनपुर सीट से उतारा, BSP की पांचवी लिस्ट जारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर काफी दिनों तक अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन जातिगत समीकरणों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने कुशवाहा समाज से राकेश कुशवाहा बरुआ को प्रत्याशी घोषित किया।

प्रत्याशी की घोषणा के बाद से पार्टी का एक गुट असंतुष्ट था। चर्चा है कि इसी के चलते पार्टी के कार्यक्रमों की रफ्तार थमी हुई थी। यह मामला बसपा सुप्रीमो मायावती तक पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुराने कार्यकर्ताओं से यहां की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रत्याशी को हटाने का निर्णय लिया है।

Tags: Bahujan Samaj Partybsplok sabha elections 2024mayawatiup news
Previous Post

ISRO इस दिन कर सकता है मानव रहित गगनयान मिशन का द्वितीय परीक्षण

Next Post

दुबई में बाढ़ से हाहाकार, इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
Heavy Rain in Dubai

दुबई में बाढ़ से हाहाकार, इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से बरामद हुए नौ देशी बम

07/04/2021

CM योगी गोरखपुर को देंगे 356 करोड़ की सौगात

22/10/2021
This powerful smartphone of Vivo will knock on June 10 in India

भारत में 10 जून को दस्तक देगा वीवो का ये दमदार स्मार्टफोन

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version