• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुभ योगों में शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Writer D by Writer D
10/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) मार्च माह में ही है. हालांकि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस साल चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में मां दुर्गा का आगमन नौका पर होगा. कलश स्थापना के समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त रहेगा. इस समय में घटस्थापना आपके लिए लाभदायक और उन्नतिकारक सिद्ध हो सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बनने वाले शुभ योगों, लाभ-उन्नति मुहूर्त और घटस्थापना समय के बारे में.

चैत्र नवरात्रि 2023 (Chaitra Navratri) का प्रारंभ

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 मार्च, मंगलवार को रात 10:52 बजे से लेकर 22 मार्च, बुधवार को रात 08:20 बजे तक है. उदयातिथि अनुसार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो रही है और उस दिन चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन होगा. पूरे दिन पंचक है.

शुक्ल योग में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल योग में हो रही है. 22 मार्च को शुक्ल योग प्रात:काल से लेकर सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक है. उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ होगा. य​ह योग 23 मार्च को सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक है. फिर इंद्र योग प्रारंभ हो जाएगा. इस तरह से देखा जाए तो चैत्र नवरात्रि के प्रथम तिथि पर 3 शुभ योग शुक्ल, ब्रह्म और इंद्र बन रहे हैं.

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ

चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ के समय में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है. यह 22 मार्च को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक है. इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और इसके राशि स्वामी गुरु हैं. दोनों में शत्रु भाव होता है. हालांकि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र को ज्ञान, खुशी और सौभाग्य का संकेत माना जाता है.

लाभ-उन्नति मुहूर्त में कलश स्थापना

चैत्र नवरात्रि की कलश ​स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक है. इस समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त भी है. इस दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक है.

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) किस दिन किस देवी की पूजा

22 मार्च, पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा

23 मार्च, दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

24 मार्च, तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा

25 मार्च, चौथा दिन: मां कूष्माण्डा की पूजा

26 मार्च, पांचवा दिन: देवी स्कंदमाता की पूजा

27 मार्च, छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा

28 मार्च, सातवां दिन: मां कालरात्रि की पूजा

29 मार्च, आठवां दिन: मां महागौरी की पूजा

30 मार्च, नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की पूजा

31 मार्च, दसवां दिन: मां अपराजिता की पूजा, पारण

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023chaitra navratri datechaitra navratri date and timeChaitra Navratri muhurtChaitra Navratri puja
Previous Post

10 मार्च राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Next Post

Land for Job Scam: दिल्ली से बिहार तक ED की रेड, लालू के 15 ठिकानों पर पहुंची टीम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

मानसून में डैंड्रफ दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

18/07/2026
Fish
फैशन/शैली

बढ़ते वजन को कम कर देगा ये जादुई ऑयल

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Desi Ghee
फैशन/शैली

इस घी के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

18/07/2026
Next Post
lalu yadav

Land for Job Scam: दिल्ली से बिहार तक ED की रेड, लालू के 15 ठिकानों पर पहुंची टीम

यह भी पढ़ें

Suicide

सौतेली मां से परेशान युवक ने की आत्महत्या

28/06/2023
CM Yogi listened to the problems of 300 people

न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज: सीएम योगी

08/04/2023
cm yogi

स्कूल का पहला दिन बना खास, CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों का किया स्वागत

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version