• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा गोदाम विस्फोट में नौ की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
30/07/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Explosion in Firecracker Factory

Explosion in Firecracker Factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के पेरियापेट्टई गांव में शनिवार को एक पटाखा (Firecracker) गोदाम में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विस्फोट उसी इमारत में स्थित एक रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद हुआ, जहां गोदाम स्थित था। विस्फोट में गोदाम मालिक का पूरा परिवार मारा गया।

उन्होंने बताया कि विस्फाेट उस समय हुआ जब गोदाम हमेशा की तरह बिक्री के लिए खोला गया। विस्फोट में गोदाम के मालिक रवि (42) पत्नी जयश्री (40), बेटी रितिका (19) और बेटे रुथीश (21) की मौत हो गई।

अन्य मृतकों की पहचान बगल के भोजनालय के मालिक राजेश्वरी और दो अन्य इब्राहिम कैयुल्ला (21) और इमरान (18) के साथ एक पुरुष और एक महिला के रूप में की गई जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत जिसमें एक बेकरी और एक भोजनालय सहित कुल पांच दुकानें थीं, पूरी तरह से जमींदोज हो गईं।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है और पुलिस तथा पांच सेवा कर्मी बचाव एवं राहत कार्यों में लगाये हुए है। जिला प्रशासन मलबे को हटाने और घायलों को बचाने के लिए बचाव दल के साथ कार्रवाई में जुट गया।

घटनास्थल पर आपदा प्रतिक्रिया की निगरानी करने वाले जिलाधिकारी सरयू ने कहा कि रेस्तरां, एक वेल्डिंग इकाई, एक अन्य दुकान और गोदाम एक ही इमारत में स्थित थे।

उन्होंने कहा कि गोदाम और रेस्तरां के बीच दो दुकानें थीं, रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडर फट गया और आग बाद में अन्य दुकानों तथा गोदाम में फैल गई, जो केवल भंडारण स्थान के रूप में कार्य करता था जहां से बिक्री की अनुमति होती है।

सुश्री सरयू ने कहा, यह कोई विनिर्माण इकाई नहीं है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख एवं शोक जताया है।

Tags: firecracker factory blasttamilnadu news
Previous Post

बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, एक घायल

Next Post

पत्नी की मौत के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Arrested

पत्नी की मौत के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

pakistan smuggled granade

Punjab : पाकिस्तान की काली करतूत, ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड बरामद

21/12/2020
3984 projects started so far in Ground Breaking Ceremony 4.0

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में शुभारंभ के बाद से अब तक 3984 परियोजनाएं उतरीं धरातल पर

01/08/2024
Amla Navmi

अक्षय नवमी के दिन लगाएं आंवले के पौधा, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

30/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version