• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब-नॉन वेज का शौकीन ‘कलुआ’ महिलाओं को बनाता था निशाना, अब बंदर बना वेजिटेरियन

Writer D by Writer D
14/08/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, मिर्जापुर
0
Kalua Monkey

Kalua Monkey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। मिर्जापुर जिले में आतंक का पर्याय बना कलुआ बंदर (Kalua Monkey) कानपुर जू में उम्र कैद की सजा काट रहा है। हालांकि, कानपुर जू के कर्मचारी पिंजरे में बंद कलुआ की आदतों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। जू के कर्मचारी कलुआ के खान पान को लेकर काफी चिंतित थे, क्योंकि तांत्रिक के पास पला यह बंदर शराब का शौकीन था और मांसाहार भोजन ही करता था। लेकिन पिछले छह सालों में डॉक्टरों ने उसके खान-पान में सुधार को लेकर काफी प्रयास किए, जिसका नतीजा यह निकला कि अब कलुआ शाकाहारी भोजन करने लगा है।

कानपुर जू के डॉक्टरों की माने तो कलुआ (Kalua Monkey) अब चने, फल और सब्जियां खा रहा है। लेकिन, अब भी कलुआ बंदर की कुछ आदतें ऐसी हैं, जिसे बदलने में जू प्रशासन नाकाम रहा है। जू के कर्मचारियों का कहना है कि आज भी आदतन कलुआ महिलाओं को देख उग्र हो जाता है और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगता है।

साल 2016 में वन विभाग ने जंगल में छोड़ा था

मिर्जापुर के लोग बताते हैं कि साल 2016 में कलुआ को पकड़ कर वन विभाग के अफसर जंगल छोड़ आए थे। लेकिन एक साल के भीतर ही दोबारा मिर्जापुर में उसने इंट्री ले ली। उसने कुछ महीनो में ही 250 लोगों को काट डाला, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चियां शामिल थीं। बताया जाता है कि बंदर के हमले में एक महिला की मौत भी हो गई थी।

40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

साल 2017 में कानपुर जू आया था

कानपुर जू के उप निदेशक अनुराग सिंह के मुताबिक, कलुआ अब शाकाहारी बनने की राह पर है। उसके स्वभाव को भी बदलने की कोशिश की जा रही है। 2017 में कानपुर जू में आए कलुआ को उसकी हरकतों की वजह से ‘उम्र कैद पिंजरे’ में डाल दिया गया था।

महिलाओं को सबसे ज्यादा करता था टारगेट

कलुआ महिलाओं को सबसे ज्यादा टारगेट करता था। वह तरह-तरह की आवाजें निकालता था। वह महिलाओं को नोंचकर उनके कपड़े फाड़ देता था। कलुआ एक तांत्रिक के पास पला-बढ़ा और बड़ा हुआ। इस वजह से उसका खान पान स्वभाव उग्र हो गया था। तांत्रिक की मौत के बाद जब वह आजाद हुआ तो उसने मिर्जापुर में अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया। जू प्रशासन की माने तो कलुआ की आदतें बदलीं तो उसकी उम्र कैद की सजा को माफ भी किया जा सकता है।

Previous Post

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख

Next Post

मदरसा में एक पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर हड़पा वेतन, छह पर केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

26/06/2026
CM Yogi listened to the problems of 200 people.
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/06/2026
champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Next Post
Madrasa Board

मदरसा में एक पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर हड़पा वेतन, छह पर केस

यह भी पढ़ें

Shivraj Singh Chouhan

ISI की रडार पर ‘मामा’, बढ़ाई गई शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा

13/12/2025
Murder

चाकू से सिर काटकर शिक्षक की हत्या, मैक्रॉन ने बताया आतंकवादी हमला

17/10/2020
jee main 2020

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में हिंदी और रीजनिंग के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version