• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मनाया जाएगा ‘अजन्मा’ का जन्मोत्सव, इस शुभ मुहूर्त में होगी बाल गोपाल की पूजा

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत समेत दुनिया के कई देशों में जहां भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं, वहां आज जन्माष्टमी (Janmashtami ) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सुबह से मंदिरों में जमाष्टमी के उत्सव की पूरी तैयारी की जा चुकी है और चारों ओर हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस को इस बार 7 सितंबर को मनाया जा रहा है। वहीं, करोड़ों भक्तों ने इस पावन उत्सव पर व्रत रखा हुआ है। ऐसे में उनको हम जन्माष्टमी (Janmashtami ) का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में बताने वाले हैं।

शुभ मुहूर्त

पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि 12 बजे हुआ था। ऐसे में जन्माष्टमी (Janmashtami )पर भगवान कृष्ण की पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त रात 12 बजे ही माना जाता है। 7 सितंबर की रात 12 बजते ही भगवान की विधिवत पूजा कर सकते हैं। वहीं, व्रत के पारण समय शुक्रवार, 8 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट के बाद रहेगा।

मूर्ति स्थापना

जन्माष्टमी के अवसर पर सामान्यत: बाल कृष्ण की स्थापना की जाती है। मनोकामना के आधार पर भगवान के स्वरूप को स्थापित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। संतान के लिए बाल कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें, धन प्राप्ति के लिए कामधेनु गाय के साथ विराजमान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं।

भगवान का श्रृंगार

भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार में फूलों का अधिक प्रयोग करें। पीले रंग के वस्त्र और चंदन की सुगंध से भगवान का श्रृंगार करें। काले रंग का प्रयोग बिल्कुल न करें। वैजयंती के फूल अगर कृष्ण जी को अर्पित करें तो सर्वोत्तम होगा।

जन्माष्टमी पर सजाएं अपना घर, यहां से लें आइडिया

पूजन विधि

जन्माष्टमी (Janmashtami ) पर सुबह-सुबह स्नानादि करके साफ-सुथरे वस्त्र कपड़े पहनें और पूजा के बाद व्रत का संकल्प लें। व्रत जलाहार या फलाहार रख सकते हैं। दिनभर सात्विक रहें और मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण की धातु की प्रतिमा को किसी पात्र में रखकर दूध, दही, शहद, शर्करा और घी से स्नान कराएं। इस स्नान को “पंचामृत स्नान” कहते हैं। इसके बाद बाल गोपाल को जल से स्नान कराएं। इस बात कर जरूर ध्यान रखें कि ये सभी चीजें शंख में डालकर ही अर्पित की जाएंगी। इसके बाद पीताम्बर, पुष्प और माखन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाएं। फिर भगवान को झूले में बैठाकर झुलाएं।

खीरे से कराएं बाल गोपाल का जन्म

जन्म के समय जिस प्रकार बच्चे को गर्भनाल काटकर गर्भाशय से अलग किया जाता है उसी प्रकार जन्माष्टमी पर खीरे का डंठल काटकर कान्हा का जन्म कराने की परंपरा है। खीरा काटने का अर्थ है बाल गोपाल को मां देवकी के गर्भ से अलग करना है। खीरे से डंठल को काटने की प्रक्रिया को नाल छेदन कहा जाता है। जन्माष्टमी की रात डंठल और हल्की सी पत्तियों वाले खीरे को कान्हा की पूजा में उपयोग करें। रात के 12 बजते ही खीरे के डंठल को किसी सिक्के से काटकर कान्हा का जन्म कराएं। इसके बाद शंख बजाकर बाल गोपाल के आने का उत्सव मनाएं।

विशेष उपाय

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपाय के लिए जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का पंचामृत और जल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को लाल वस्त्र अर्पित करें। उन्हें 27 बार झूला झुलाएं और चढ़ाया गया पंचामृत प्रसाद की तरह ग्रहण करें।

आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय भगवान कृष्ण का सुगन्धित जल से अभिषेक करें। उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें। उन्हें 9 बार झूला झुलाएं। चढ़ाया गया सुगन्धित जल पूरे घर में छिड़क दें।

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं घर के बने मक्खन का भोग

रोजगार और नौकरी से जुड़ी समस्याओं के उपाय के लिए भगवान कृष्ण को सफ़ेद चन्दन और जल अर्पित करें। उन्हें गुलाब के फूलों की माला चढाएं, चमकदार सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं। उन्हें 18 बार झूला झुलाएं। चढ़ाई गई माला अपने पास सहेजकर रख लें। सफेद चंदन का तिलक लगाते रहें।

संतान प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें। भगवान को पीले वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें। उन्हें माखन मिसरी का भोग लगाएं और 27 बार झूला झुलाएं। “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का 11 माला जाप करें। चढ़ाया गया पंचामृत प्रसाद की तरह ग्रहण करें।

Tags: AstrologyAstrology tipsjanmashtamiJanmashtami 2023Janmashtami BhogJanmashtami CelebrationJanmashtami muhurtJanmashtami Puja
Previous Post

Bharat Jodo Yatra का एक साल, राहुल गांधी बोले- नफरत मिटने तक जारी रहेगी यात्रा

Next Post

सूर्य मिशन पर निकले Aditya L1 ने अंतरिक्ष में ली सेल्फी, शेयर की पृथ्वी के साथ चांद की अद्भुत तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Aditya L1

सूर्य मिशन पर निकले Aditya L1 ने अंतरिक्ष में ली सेल्फी, शेयर की पृथ्वी के साथ चांद की अद्भुत तस्वीर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: धामी

13/11/2023
Court rejects application

कोर्ट ने अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के खिलाफ आवेदन को किया खारिज

27/08/2020
CM Dhami

श्री वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण: मुख्यमंत्री

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version