• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर सजाएं अपना घर, यहां से लें आइडिया

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जन्माष्टमी ( Janmashtami)  पर भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत के साथ आपको घर पर सजावट भी करनी होती है। इस सजावट का भी एक अलग महत्व होता है। पूजा घर को विशेष तरह से सजाया जाता है और फिर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। वैसे तो साल दर साल बदलते ट्रेंड के साथ-साथ होम डेकोरेशन का तरीका भी बदला है, लेकिन आस्था अभी भी वैसी ही है। आज हम आपको 5 तरीके बताएंगे जिससे आप जन्माष्टमी ( Janmashtami)  पर अपना घर सजा सकते हैं।

रंग बिरंगे कैंडल और लाइट से सजाएं

आप अपना घर कई सारी रंग बिरंगे लाइट्स और छोटी- छोटी कैंडल से सजा सकते हैं। आप छोटी झालरों का भी प्रयोग कर सकते हैं। भगवान की झांकी आप दो से तीन रंगों की झालरों का इस्तेमाल करके अपने मंदिर को सजा सकते हैं। कैंडल और लाइट से आपका घर जगमगा जाएगा। आप कैंडल और झालरों का रंग अपने पूजा घर से मेल खाता हुआ चुन सकते हैं।

गुब्बारे और फूलों से सजाएं अपना पूजा घर

आप कई सारे रंग के गुब्बारे इस्तेमाल करके भी अपना मंदिर या पूजा घर सजा सकते हैं। त्योहार में घर पर फूलों से सजावट न केवल खूबसूरती को बढ़ाता है। बल्कि ये देवताओं के स्वागत का एक तरीका भी है। पूजा के साथ सजावट का एक विशेष महत्व होता है और भारतीय परंपरा के अनुसार भी भगवान के आगमन पर फूलों से सजावट करना जरूरी भी है।

भगवान श्री कृष्ण का झूला मोर पंख और मोतियों से सजाएं

मोर पंख का भगवान श्री कृष्ण के जीवन में एक अलग महत्व रहा है। भगवान श्री कृष्ण के सिर पर हमेशा से मोर पंख सुशोभित रहता है इसलिए आपको भगवान का झूला मोर पंख से सजाना चाहिए। आप रंगीन पताकाओं से भी झूला सजा सकते हैं। इसके साथ मोतियों को आप झूले पर सजा सकते हैं।

पूजा घर में दही हांडी और बांसुरी सजाएं

भगवान श्री कृष्ण को दही हमेशा से पसंद है इसलिए आप इस जन्माष्टमी सुंदर सी दही हांडी बना सकते हैं। आप हांडी को पेंट भी कर सकते हैं और उस पर लेस या मोती लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना भी बहुत पसंद है ऐसे में आप रंगीन मोतियों से बांसुरी सजा सकते हैं।

घर को सजाएं रिबन और रंगीन झंडों से

आप अपना घर या पूजा घर कई रंगों की रिबन से भी सजा सकते हैं। आप रंगीन पताकाओं का यूज करके अलग-अलग डिजाइन बना कर भी अपना घर सजा सकते हैं।

इन सभी तरीकों से आप अपना घर और पूजा घर जन्माष्टमी पर सजा सकते हैं।

Tags: janmashtamiJanmashtami 2023Janmashtami CelebrationJanmashtami decoration
Previous Post

जन्माष्टमी व्रत के लिए बनाएं फलाहारी भेल, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी

Next Post

पीएम मोदी ने जन्माष्टमी पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने जन्माष्टमी पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

आजम खान गुरूर है आप अपने गुरुर की हिफाजत करो : अब्दुल्ला आजम

05/02/2022
Yasin Malik

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

25/05/2022
Viksit UP

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: अब तक प्राप्त हुए 53 लाख से अधिक सुझाव

25/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version