• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Yasin Malik

Yasin Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/श्रीनगर। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को टेरर फंडिंग केस (Terror Funding Case ) में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यासीन मलिक को इस केस में दोषी पाया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए (NIA) की विशेष अदालत आज  सजा का ऐलान करेगी।

इस बीच यासीन मलिक (Yasin Malik) के घर के बाहर लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की है, और साथ में नारे भी लगाए हैं। बवाल बढ़ने के बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे।

यासीन मलिक (Yasin Malik) टेरर फंडिंग मामले में दोषी

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक ने टेरर फंडिंग एक मामले अपना गुनाह कबूल कर लिया था। स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने 19 मई को यासीन मलिक को दोषी करार दिया था और एनआईए को उसकी वित्तीय स्थिति का आकलन करने को कहा था, ताकि उस पर लगाये जा सकने वाले जुर्माने को निर्धारित किया जा सके। मलिक को अधिकतम सजा के तौर पर फांसी, जबकि न्यूनतम सजा के तौर पर उम्र कैद सुनाई जा सकती है।

यासीन मलिक (Yasin Malik) पर आरोप

यासीन मलिक (Yasin Malik) पर आपराधिक साजिश रचने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, अन्य गैरकानूनी गतिविधियों और कश्मीर में शांति भंग करने का आरोप लगाया गया था। उसने इस मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया था। सुनवाई की आखिरी तारीख को उसने अदालत को बताया कि वह धारा 16 (आतंकवादी अधिनियम), 17 (आतंकवादी अधिनियम के लिए धन जुटाने), 18 (आतंकवादी कृत्य करने की साजिश), यूएपीए की धारा 20 (एक आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने के नाते) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 124-ए (देशद्रोह) समेत अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का मुकाबला नहीं करेगा।

‘तू-तड़ाक’ पर उतरे केशव मौर्य और अखिलेश, सीएम योगी ने ऐसे किया बचाव

कश्मीर में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए, प्रशासन अलर्ट

उधर, यासीन मलिक की सजा पर फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर के लाल चौक पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन एहतियातन हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Tags: crime newsJammu-Kashmir newsNational newsTerror fundingYasin Malik
Previous Post

‘तू-तड़ाक’ पर उतरे केशव मौर्य और अखिलेश, सीएम योगी ने ऐसे किया बचाव

Next Post

टेक्सास फायरिंग पर इस कोच ने कुछ ऐसा कहा, जिसे करोड़ो लोग देख चुके हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
Steve Kerr

टेक्सास फायरिंग पर इस कोच ने कुछ ऐसा कहा, जिसे करोड़ो लोग देख चुके हैं

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के 14,256 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.06 करोड़ के पार पहुंची

23/01/2021
AK Sharma

कांग्रेस-सपा एक-दूसरे को दे रही धोखा, जनता इनके बहकावे में न आए: एके शर्मा

20/10/2023
Mango Sandwich

स्वादिष्ट होने के साथ एनर्जी देता है मैंगो सैंडविच, मिनटों में हो जाता है तैयार

14/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version