• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तू-तड़ाक’ पर उतरे केशव मौर्य और अखिलेश, सीएम योगी ने ऐसे किया बचाव

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
akhilesh, keshav

akhilesh, keshav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ है। आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच बहस हो गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य सदन में बोल रहे थे तो बीच में अखिलेश ने टोका। इसके जवाब में केशव प्रसाद (Keshav Maurya) ने सैफई को लेकर अखिलेश पर टिप्पणी की जिसके बाद बवाल हो गया। अखिलेश यादव ने केशव मौर्य पर फिर पर्सनल टिप्पणी कर दी। बवाल इतना बढ़ा कि बीच-बचाव के लिए योगी को सामने आना पड़ा।

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान केशव मौर्य (Keshav Maurya) पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने इन्हें हराकर इनकी गर्मी निकाल दी। केशव मौय (Keshav Maurya)  ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि आप भी 400 सीट का दावा कर रहे थे, आप खुद 100 सीट ही जीत पाए हैं। नौबत ये आ गई कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मर्यादा भूल गए और गुस्से में मौर्य को ‘तुम’ कहकर संबोधित किया। दोनों के बीच पहले हल्की फुल्की नोकझोंक चल रही थी। दोनो मुस्कुरा भी रहे थे, पर जैसे ही मौर्य ने कहा कि पिछली सपा सरकार के लोग सड़क, एक्सप्रेसवे जैसी बाते करते हैं। ऐसा लगता है जैसे इन्होंने सैफई बेच कर सड़क बनवाई हो, किसी के पिता जी नहीं देने आते थे वो सरकार का पैसा होता था।

अखिलेश तमतमा गए और कहा, ‘तुम अपने पिता जी से पैसा लाए थे…’ इस पर विधानसभा में माहौल काफी गर्म हो गया। दोनों नेताओं के बीच तू तड़ाक भी शुरू हो गया।

जमकर हंगामे के बाद नेता सदन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने खड़े होकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष को इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप और हम सब जनता के लिए विकास करते हैं। उप-मुख्यमंत्री सही बोल रहे थे। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। सभी सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एक घंटे से ज्यादा आपको शांतिपूर्ण तरीके से सुना है। सीएम ने कहा कि आप भाषा को लेकर असहमति जता सकते हैं। सदन में तू-तू, मैं-मैं नहीं होना चाहिए।

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सपोर्ट से जाएंगे राज्यसभा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को डिप्टी सीएम का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष के नेताओं को डिप्टी सीएम को सुनना चाहिए, माहौल खराब नहीं करना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जो तू-तू मैं-मैं हुई हैं, इसे कार्यवाही का हिस्सा नहीं होना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि अगले 25 साल तक समाजवादी पार्टी विपक्ष में ही बैठेगी। उन्होंने कहा कि सपा नहीं चाहती थी कि केशव प्रसाद मौर्य दोबारा उप मुख्यमंत्री बने।

बता दें कि योगी सरकार 2.0 का यह पहला बजट सत्र (Budget Session) है। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह बजट 6.5 लाख करोड़ का होगा।

Tags: akhilesh yadavBudget Sessionbudget session 2022cm yogiKeshav mauryaLucknow NewsUP Assembly
Previous Post

टेक्सास फायरिंग पर भावुक हुई देसी गर्ल, बोलीं- सिर्फ श्रद्धांजलि देने से नहीं होगा…

Next Post

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Yasin Malik

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

azam khan

जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद आजम खान हुए कोरोना पॉजिटिव

01/05/2021
air pollution

दिल्ली में टूटा वायु प्रदूषण का रिकॉर्ड, पीएम 2.5 का लेवल 447 पर पहुंचा

30/10/2020
One Nation One Election

वन नेशन वन इलेक्शन पर मोदी सरकार का यूटर्न, अब कल लोकसभा में नहीं पेश होगा बिल

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version