• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

Writer D by Writer D
29/12/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामलला (Ramlala) के आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशीपुराधिपति और मां अन्नपूर्णा (Maa Annapurna) भी अयोध्या जाएंगी। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के प्रतीक रूप में बेलपत्र और भस्म के साथ मां अन्नपूर्णा के प्रतीक रूप में मां की चुनरी व कुमकुम को अयोध्या भेजा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी काशी विद्वत परिषद के अष्टमंडल को सौंपी गई है।

राममंदिर के भूमिपूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parishad)  को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) और मां अन्नपूर्णा को ले जाने का जिम्मा दिया गया है।

इसके लिए काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parishad) के ज्योतिष, वेदांत और धर्मशास्त्र के विद्वानों का अष्टमंडल तैयार किया गया है। इसमें प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. विनय कुमार पांडेय, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रो. रामनारायण द्विवेदी और प्रो. गोपबंधु मिश्र शामिल हैं।

काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parishad)  का यह अष्टमंडल 19 जनवरी को बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा की आज्ञा लेकर अयोध्या रवाना होगा। बाबा के प्रतीक स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ का बेलपत्र व भस्म और मां अन्नपूर्णा के प्रतीक स्वरूप अन्नपूर्णा मंदिर से मां की चुनरी व कुमकुम जाएगा।

रामलला को पहली बार दर्पण में उनकी दिव्य झलक दिखाएंगे मोदी, करेंगे पहली आरती

रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नियमित रूप से महर्षि वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और गोस्वामी तुलसीकृत मानस के सुंदरकांड का पाठ राममंदिर में होगा। भगवान के बाल स्वरूप के विराजमान होने के कारण बालस्वरूप के संकीर्तन व चौपाइयों का पाठ होगा। ये परामर्श काशी विद्वत परिषद ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद काशी की शास्त्रार्थ परंपरा के अनुसार अयोध्या में भी शास्त्रार्थ कराया जाएगा।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirramlala ayodhya mandirRamlala pran patishtha
Previous Post

यूपी मेडिकल कॉलेज में वैकेंसी, ग्रेजुएट वाले तुरंत करें अप्लाई

Next Post

‘डंकी’ की धमाकेदार कमाई बरकरार, शाहरुख खान का जलवा कायम

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
Dunki

'डंकी' की धमाकेदार कमाई बरकरार, शाहरुख खान का जलवा कायम

यह भी पढ़ें

Raj Kundra

राज कुंद्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

28/07/2021
aloe vera

चेहरे पर आएगा गुलाबों सा ग्लो, करें इसका इस्तेमाल

17/07/2025
Illegal arms factory

अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार सहित 4 गिरफ्तार

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version