• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Writer D by Writer D
26/01/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कम्युनिटी हॉल, कलेक्ट्रेट मऊ में आयोजित स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनमानस से संवाद करते हुए जनपद मऊ में पिछले वर्ष के दौरान प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि दाड़ी तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। मुंशीपुरा में पानी की टंकी के पीछे स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। झीलमहल स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण पूर्ण हो चुका है, जबकि वहां ओपन जिम का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरलाई के पास फूड स्ट्रीट एवं वेडिंग ज़ोन का निर्माण जल्द किया जाएगा। साथ ही बंधा रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने गाय घाट की तर्ज पर उसके सामने स्थित घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का भी संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने जानकारी दी कि संस्कृत पाठशाला रोड का टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। मऊ को शिक्षा का हब बनाने को लेकर उन्होंने इसे अपना महत्वपूर्ण विजन बताते हुए कहा कि इस दिशा में ठोस एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि मऊ–बलिया रोड के चौड़ीकरण का कार्य लगभग 1500 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हो चुका है। इसके अतिरिक्त निधियाव में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक मॉडल स्कूल के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों से विकास संबंधी सुझाव आमंत्रित किए और उन्हें गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर अमल किया जाएगा और मऊ के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर जनपद के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर मऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुद्धिजीवीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

गणतंत्र दिवस पर 14 लखपति दीदियों ने बढ़ाया यूपी का मान

Next Post

जशपुर के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

जशपुर के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर माहिरा खान का लेटेस्ट फोटोशूट देख फैन्स की धड़कने गयी थम

19/11/2020

सीएम योगी ने अखिलेश पर किया तीखा हमला, बोले- कुछ लोग अक्ल से पैदल हो चुके है

24/11/2021
Petrol

देर से आया सही विचार

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version