• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक की हत्या मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 24 जनवरी

Writer D by Writer D
09/01/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq-Ashraf Murder Case

Atiq-Ashraf Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में नामजद आरोपी अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों के मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को होगी।

जिला अधिशासी अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने बताया कि तीनो आरोपियों लवलेश तिवारी, मोहित उर्फ सनी सिंह और अरूण मौर्या को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश गौतम के ट्रेनिंग में होने के कारण माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के मामले में फिर सुनवाई टल गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जनवरी को होगी।

उन्होंने बताया कि माफिया के हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी, माेहित उर्फ सनी सिंह और अरुण मौर्य चित्रकूट की जिला कारागार में बंद हैं। उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश किया गया। पहले वह प्रतापगढ़ की जेल में बंद थे। कुछ दिनों पहले सुरक्षा कारणों से उन्हें चित्रकूट की जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्या में रिमांड पर रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल 2023 को जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल करीब 10.30 बजे ले जाया गया था। इसी दौरान तीनो आरोपी पत्रकार के रूप में मौके पर पहुंचे थे और गोलियों से छलनी कर दिया था। दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी थी।

राजू पाल की हत्या वर्ष 2005 में किया गया था। उसके मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े उस समय की गई जब वह अपने घर जा रहे थे। फायरिंग और बमबाजी में उनकी सुरक्षा में लगे दो सरकारी सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गयी थी।

Tags: Atiq Ahmedatiq murder caseatiq shootoutcrime newsPrayagraj News
Previous Post

सीएम धामी ने दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- कई योजनाओं का लाभ दीदी भुलियों को मिल रहा

Next Post

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने मो. शमी और पारुल चौधरी को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
CM Yogi

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने मो. शमी और पारुल चौधरी को दी बधाई

यह भी पढ़ें

rajkiya shishu griha

शिशु गृह व संप्रेक्षण गृह में कोरोना फैलने पर आयोग ने मांगा डीएम से जवाब

10/05/2021
dhoni- virat

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शुमार : आगरकर

26/08/2020
PM Modi

यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है: पीएम मोदी

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version