• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- कई योजनाओं का लाभ दीदी भुलियों को मिल रहा

Writer D by Writer D
08/01/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आयोजित दीदी भुली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीदी-भुलियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी गंगा और यमुना की लोक संस्कृति, विरासत और आस्था का संगम है। इस जिले में बाबा विश्वनाथ की धरती पर मातृशक्ति का जो स्नेह मिला, वह उनके जीवन में यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी दीदी भुलियों के जीवन में आजीविका चलाने, बच्चों का लालन पालन करने जैसे कई कठिनाइयों को देखते हुए हमारी सरकार ने नौकरी में 30 फीसद आरक्षण दिया है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही लखपति दीदी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एकल महिला सशक्तिकरण योजना, नन्दा गौरा योजना, ब्याज मुक्त लोन योजना समेत कई योजनाओं का लाभ दीदी भुलियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ‘दीदी-भुली महोत्सव में भाग लेने आई हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार अंतिम छोर (हिस्से) तक बैठे अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में शिद्दत और संकल्प के साथ जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक उत्तराखंड आदर्श राज्य न बन जाए।


मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की सदियों से जो मनोकामना थी, वह 22 जनवरी को पूरी हो रही है। देवभूमि का सनातन स्वरूप बनाए रखने में हम प्रयासरत हैं। इस स्वरूप में किसी भी सूरत में बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए चले ऑपरेशन को कामयाब बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अफसरों की टीम से लेकर उत्तरकाशी और देश की जनता का आभार जताया। कहा कि सिलक्यारा ऑपरेशन पर देश और दुनिया की नज़र थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सिलक्यारा ऑपरेशन को समय पर पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो मार्गदर्शन और समय समय पर जो मशीनरी और सहायता उपलब्ध कराई है, वह इस अभियान को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण थी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तरकाशी के लाल धान ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर किसानों, अधिकारियों और सरकार के काम पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने ओडीओपी पुरस्कार मिलने पर जिले को बधाई देते हुए जलजीवन मिशन में भटवाड़ी ब्लॉक में सबसे पहले सौ फीसदी जल-संयोजन होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज मातृशक्ति की जो भीड़ मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटी हैं, वह उत्तरकाशी के इतिहास में पहली बार देखने को मिली हैं। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) का स्वागत करते हुए डीएम अभिषेक रुहेला ने कोटी-बनाल भवन निर्माण शैली में निर्मित पंचपुरा भवन की प्रतिकृति और सिलक्यारा ऑपरेशन की सफलता के फोटो का कोलाज और इस रेस्क्यू अभियान को कामयाब बनाने के लिए जनपदवासियों की तरफ से आभार पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने जिला पुलिस द्वारा मिशन सिलक्यारा पर तैयार की गई काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, भाजपा, बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास , भाजपा नेता लाखीराम जोशी, किशोर भट्ट आदि भी मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

रामोत्सव 2024: तिरुपति के लड्डू प्रसाद की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा जीआई टैग

Next Post

अतीक की हत्या मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 24 जनवरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
Atiq-Ashraf Murder Case

अतीक की हत्या मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 24 जनवरी

यह भी पढ़ें

प्रदेश के गांवों में मोबाइल पर अब बजेगी पानी की धुन

03/04/2022

सीएम धामी ने कोविड-19 एवं ओमीक्रॉन के रोकथाम के संबंध में प्रदेश वासियों से की अपील

31/12/2021
CM Yogi

स्कूली छात्रों को सीएम योगी ने दी 1056 करोड़ की सौगात, मेधावियों को किया सम्मानित

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version