• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूली छात्रों को सीएम योगी ने दी 1056 करोड़ की सौगात, मेधावियों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
29/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लोकभवन में शनिवार को स्कूली छात्रों को 1056 करोड़ रुपए की सौगात दी। ड्रेस, जूता-मोजा, स्टेशनरी, बैग के लिए 1200 रुपये हर अभिभावक के खाते में भेजे गए। साथ ही योगी ने 165 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के टॉल फ्री नंबर का शुभारंभ किया। स्कूल, पठन-पाठन, फीडबैक के लिए टोल फ्री नंबर 1800-889-3277 जारी किया गया।

इस मौके पर सीएम (CM Yogi) ने मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र छात्राओं को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट और गोल्ड मेडल प्रदान किया और कहा कि खूब मेहनत से पढ़ाई करो। उन्होंने कक्षा एक, दो के बच्चों को किताबें दीं और उनके लिए चॉकलेट मंगवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने (CM Yogi) बच्चों से नाम, पते और स्कूल के बारे में पूछा और कहा कि अभी आप सभी को चॉकलेट मिलेगी। पहली बार प्रदेश में कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम पर किताबों का वितरण किया गया है।

प्राकृतिक बालू मोरम का बेहतर विकल्प होगा ‘एम-सैंड’, शीघ्र घोषित होगी नीति : मुख्यमंत्री योगी

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज पहले चरण में 88 हजार छात्रों को DBT के जरिये 1200 रुपये हस्तांरित किया जा रहा है। 1200 रुपए जुलाई माह में सभी शेष छात्रों के अभिवावकों के खाते में भेज दिए जाएंगे। वर्तमान में 680 कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत किये जाने की संस्तुति मिल चुकी है। कक्षा-1 और 2 के छात्रों को एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि लाखो छात्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। कहा वह सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देती हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है।12 दिन में यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा कराई गई। यूपी बोर्ड का न पेपरलीक हुआ, न कोई और दिक्कत हुई। 280 नए राजकीय इंटर कालेज के संचालन किया गया। हजारों की संख्या में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, प्रधानाचार्यो की नियुक्ति की गई। शिक्षक-विद्यार्थियों को अन्य प्रदेशों में भी भ्रमण कराया गया। कहा, आज यूपी में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

ज्वेलरी शॉप में 1.40 करोड़ की लूट, बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Next Post

जुलाई से यूपी के मदरसों में दर्ज होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, निर्देश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

जुलाई से यूपी के मदरसों में दर्ज होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, निर्देश जारी

यह भी पढ़ें

Deepotsav

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

18/10/2025
Realme ready to launch its new flagship series, this will be the price

Realme अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने को तैयार, इतनी होगी कीमत

13/06/2021
yogi government

यह समय नकारात्मक बातों का नहीं, कोरोना योद्धाओं का बढ़ाएं मनोबल : योगी

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version