• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस रामायण की शुरुआत बिस्मिल्लाह से, यहां संरक्षित है यह ग्रंथ

Writer D by Writer D
09/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, रामपुर
0
Ramayana

Ramayana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। वैसे तो हिंदू ग्रंथों की शुरुआत ऊं या श्री गणेशाय नम: से होती है, लेकिन रामपुर की रजा लाइब्रेरी में फारसी में लिखी गई वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) की शुरुआत बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम से हुई है। सुमेरचंद ने 1713 में संस्कृत में लिखी गई वाल्मीकि रामायण का फारसी में अनुवाद किया था।

ऐसा कहा जाता है कि सुमेरचंद ने मुगल बादशाह फर्रुखसियर के कहने पर वाल्मीकि रामायण का फारसी में अनुवाद किया था। रामपुर की रजा लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना है। यहां पर दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह भी उपलब्ध है। इस लाइब्रेरी में हजरत अली के हाथ लिखी कुरान उपलब्ध है तो फारसी में लिखी गई रामायण भी।

इस रामायण में स्याही की जगह सोने की पानी का प्रयोग किया गया है। इसे कीमती पत्थरों से सजाया गया है। इस रामायण में मुगल शैली में बने 258 चित्रों का इस्तेमाल किया गया है। तस्वीरों में राम, सीता और रावण अलग दिखते हैं। चित्रों में दिखाए गए पात्रों के आभूषण, कला, वास्तुकला, वेशभूषा मुगलकालीन के हिंदुस्तान की झलक दिखाते हैं।

फारसी रामायण (Ramayana) का हिंदी में किया अनुवाद

रजा लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन अबु साद इस्लाही के मुताबिक बाद में फारसी रामायण का हिंदी में अनुवाद भी किया गया। ये काम प्रो. शाह अब्दुस्सलाम और डॉ. वकारुल हसल सिद्दीकी ने किया। फारसी रामायण का हिंदी अनुवाद भी रजा लाइब्रेरी में मौजूद है।

तीन खंडों में है यह रामायण (Ramayana)

फारसी में अनुवादित रामायण (Ramayana) में तीन खंड हैं। इसमें बाल खंड, सीता हरण और हनुमत मिलन नामक खंड है। तीनों खंडों में हर एक प्रसंग का खूबसूरती से वर्णन किया गया है। पिछले साल मार्च में रजा लाइब्रेरी की ओर से लखनऊ में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें इस रामायण की छपी हुई कॉपियों को लोगों ने हाथों हाथ लिया था।

50 किमी क्षेत्र में फैलाएगी खुशबू, अयोध्याधाम पहुंच रही 108 फीट लंबी यह धूपबत्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में जब ईरान के दौरे पर गए थे तो उन्होंने फारसी में लिखी गई इस रामायण की प्रति ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रोहानी को भेंट की थी।

Tags: RamayanaRampur NewsValmiki ramayana
Previous Post

फेस पर इस मेवे से आएगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
mirror
धर्म

घर में सुख-समृद्धि के लिए यहां लगाएं शीशा

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Signature
Main Slider

सिग्नेचर से मिल सकती है आर्थिक तंगी से मुक्ति, जानें कैसे

05/07/2026
Next Post
Arrested

रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

यह भी पढ़ें

Rakhi Sawant

ऑप्रेशन के बाद राखी सावंत की हालत है नाजुक, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

22/05/2024
कोविड हेल्प डेस्क

यूपी के सभी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

17/07/2020
Nitish Cabinet

नीतीश कैबिनेट में 103 नए नगर पंचायत और 8 नए नगर परिषद के निर्माण को मंजूरी

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version